Breaking :
||झारखंड में गर्मी से मिलेगी राहत, गरज के साथ बारिश के आसार, येलो अलर्ट जारी||चतरा, हजारीबाग और कोडरमा संसदीय क्षेत्र में मतदान कल, 58,34,618 मतदाता करेंगे 54 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला||चतरा लोकसभा: भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर, फैसला जनता के हाथ||भाजपा की मोटरसाइकिल रैली पर पथराव, कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट, कई घायल||झारखंड की तीन लोकसभा सीटों पर चुनाव प्रचार थमा, 20 मई को वोटिंग||पिता के हत्यारे बेटे की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त बंदूक बरामद समेत पलामू की तीन ख़बरें||चतरा लोकसभा क्षेत्र के नक्सल प्रभावित इलाके में नौ बूथों का स्थान बदला, जानिये||झारखंड हाई कोर्ट में 20 मई से ग्रीष्मकालीन अवकाश||पलामू: हार्डकोर इनामी माओवादी नीतेश के दस्ते का सक्रिय सदस्य गिरफ्तार||लातेहार: 65 हेली ड्रॉपिंग बूथ के लिए शुभकामनायें लेकर मतदान कर्मी रवाना
Monday, May 20, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

रांची झामुमो कार्यालय के सामने पंचायत सचिवालय स्वयंसेवक संघ ने अपनी मांगों को लेकर नंग धड़ंग किया प्रदर्शन

रांची : पंचायत सचिवालय स्वयंसेवक संघ के कर्मचारियों ने मंगलवार को नंग धड़ंग अवस्था में हरमू स्थित झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया। संघ के कर्मचारी हरमू मैदान से नंग धड़ंग अवस्था में झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यालय घेरने पहुंचे लेकिन झामुमो कार्यालय के सामने भारी संख्या में पुलिस की तैनाती कर कार्यालय के सामने बैरिकेडिंग की गयी थी।

संघ के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रदीप कुमार ने कहा कि अपनी पांच सूत्री मांग को लेकर पिछले 123 दिनों से राज्य स्तरीय पंचायत सचिवालय स्वयं सेवक संघ का अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन राजभवन के समक्ष जारी है। अब तो लगता है कि हमलोगों की दीपावली भी राजभवन के समक्ष ही मनानी पडेगी। सरकार तो हमें कपड़े खरीदने के लिए भी पैसे नहीं दे सकती है। इसलिए हम अर्धनग्न प्रदर्शन करने को विवश हो गये हैं।

उन्होंने कहा कि उनकी पांच मांगें हैं। इनमें पंचायत सचिवालय स्वयं सेवकों को मानदेय देने, पंचायत सचिवालय स्वयंसेवक की सेवा स्थायी करने, पंचायत सचिवालय स्वयं सेवक का नाम बदलकर पंचायत सहायक करने, पंचायत सचिवालय स्वयंसेवक के सदस्यों को पंचायती राज विभाग में समायोजन करने और मुख्यमंत्री से संघ के 10 सदस्य प्रतिनिधिमंडल की वार्ता कराने की मांग शामिल हैं।

इस मौके पर अशोक, प्रमोद, काशीनाथ, हिसाबी, रोहित, तारा चंद, सदाम, गीता, सुरेन्द्र, पूनम, कमल, समीर, मुंशी, सुरेश, उदय, श्याम, दीपक, रंजीत, कमल सहित सैकड़ों पंचायत सेवक मौजूद थे।

Ranchi Panchayat Secretariat Sangh demonstrated