Breaking :
||चतरा लोकसभा क्षेत्र के नक्सल प्रभावित इलाके में नौ बूथों का स्थान बदला, जानिये||झारखंड हाई कोर्ट में 20 मई से ग्रीष्मकालीन अवकाश||पलामू: हार्डकोर इनामी माओवादी नीतेश के दस्ते का सक्रिय सदस्य गिरफ्तार||लातेहार: 65 हेली ड्रॉपिंग बूथ के लिए शुभकामनायें लेकर मतदान कर्मी रवाना||KIDZEE लातेहार के बच्चों ने मतदाताओं से की अपील- पहले मतदान, फिर कोई काम||पलामू में शौच के लिए निकली नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, चार आरोपी गिरफ्तार||लातेहार अनुमंडल क्षेत्र में चुनाव के मद्देनजर चार जून तक धारा 144 लागू||विधायक लोबिन हेम्ब्रम झामुमो से निष्कासित, कार्यकताओं को दिग्भ्रमित करने का आरोप||टेंडर घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपी आलमगीर आलम का मंत्री पद से इस्तीफा||झारखंड के सरकारी स्कूलों में अब सात जून तक रहेगी गर्मी की छुट्टी, आदेश जारी
Saturday, May 18, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामू प्रमंडलमनिकालातेहार

लातेहार: मनिका में बस की चपेट में आने से दो बाइक सवार घायल, रेफर

बबन पासवान/मनिका

लातेहार : बुधवार को मनिका थाना क्षेत्र के डिग्री कॉलेज मोड़ के पास नीरज बस की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। बस चालक मौके से बस लेकर भाग गया। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि नीरज (अर्श) नाम की बस ने मोटरसाइकिल सवार लोगों को टक्कर मार दी और भाग गयी।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

घटना की जानकारी मिलते ही सामाजिक कार्यकर्ता अख्तर अंसारी मौके पर पहुंचे और घायलों को मनिका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। डॉ दिव्य क्षितिज कुजूर ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को सदर अस्पताल लातेहार रेफर कर दिया।

घायलों की पहचान महादेव नायक (30 वर्ष), व रंजीत नायक (25 वर्ष) के रूप में हुई। दोनों लातेहार के ग्राम सरजू के रहने वाले बताये जाते हैं।

इधर, घटना की सूचना पाकर मनिका थाना एसआई प्रदीप कुमार राय, मिश्रा मांझी, पूर्व जिला परिषद सदस्य महेश सिंह अस्पताल पहुंचे और घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाने में मदद की।

Latehar Manika Latest News