Breaking :
||पलामू में दो महिलाओं के साथ दुष्कर्म, हवलदार व प्रभारी पर आरोप||मोदी ने किया झारखंड और बिहार को नक्सलवाद से मुक्त : अमित शाह||किसी के माई के लाल में दम नहीं की आरक्षण को खत्म कर दे : राजनाथ सिंह||झारखंड में 13 मई से खुलेंगे सभी सरकारी व निजी विद्यालय, सरकार ने जारी किया आदेश||रांची में ब्राउन शुगर के मुख्य सप्लायर समेत छह तस्कर गिरफ्तार||रांची में अपराध की योजना बनाते चार बदमाश गिरफ्तार, हथियार बरामद||लातेहार: बालूमाथ में जहरीले जंतु के काटने से महिला की मौत, परिजनों का हाल बेहाल||पीएम मोदी, अमित शाह और राजनाथ सिंह झारखंड में करेंगे चुनावी सभा||पलामू: चतरा लोकसभा प्रत्याशी के पक्ष में सतबरवा के सरकारी शिक्षक कर रहे थे नारेबाजी, वीडियो वायरल||पलामू: प्रेम प्रसंग में युवक ने फां*सी लगाकर की आत्म*हत्या, छानबीन में जुटी पुलिस
Friday, May 10, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामूपलामू प्रमंडल

पलामू: सतबरवा में सड़क पार कर रहे युवक को अज्ञात वाहन ने कुचला, दर्दनाक मौत

शिल्पा/सतबरवा

पलामू : जिले के सतबरवा थाना क्षेत्र के ताबर गांव में एनएच 75 पर अज्ञात वाहन से कुचलकर ताबर गांव के ही 25 वर्षीय युवक पंकज सिंह की मौत हो गयी। सतबरवा थाना पुलिस ने बुधवार को क्षत-विक्षत हालत में शव बरामद किया। मेदिनीनगर के राजा मेदिनी राय मेडिकल एंड कॉलेज अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव उनके परिवार को सौंप दिया गया।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

मृतक के भाई पप्पू ने बताया कि उसका छोटा भाई आदिवासी टोले टाबर स्थित अपने पुराने घर से रांची रोड स्थित अपने नये घर आ रहा था, जहां वह एक छोटी सी दुकान भी चलाता है। रात में लौटने के क्रम में सड़क पार करने के दौरान रांची की ओर से आ रही तेज रफ्तार वाहन ने उसे कुचल दिया। घटना के समय युवक की पत्नी रिंकी देवी अपने मायके सदर मेदिनीनगर थाना क्षेत्र के चियांकी गांव के दूधमटिया टोला गयी हुई थी। सूचना के बाद वह ससुराल पहुंची।

इधर, घटना के बाद युवक के पिता चंद्रिका सिंह, मां इंद्रमणि देवी, बड़े भाई भाई पप्पू सिंह समेत उनकी पत्नी रिंकी देवी, 4 साल की बेटी और एक नवजात बेटे का रो-रोकर हाल बेहाल है।

Palamu Satbarwa Latest News