Breaking :
||झारखंड में गर्मी से मिलेगी राहत, गरज के साथ बारिश के आसार, येलो अलर्ट जारी||चतरा, हजारीबाग और कोडरमा संसदीय क्षेत्र में मतदान कल, 58,34,618 मतदाता करेंगे 54 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला||चतरा लोकसभा: भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर, फैसला जनता के हाथ||भाजपा की मोटरसाइकिल रैली पर पथराव, कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट, कई घायल||झारखंड की तीन लोकसभा सीटों पर चुनाव प्रचार थमा, 20 मई को वोटिंग||पिता के हत्यारे बेटे की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त बंदूक बरामद समेत पलामू की तीन ख़बरें||चतरा लोकसभा क्षेत्र के नक्सल प्रभावित इलाके में नौ बूथों का स्थान बदला, जानिये||झारखंड हाई कोर्ट में 20 मई से ग्रीष्मकालीन अवकाश||पलामू: हार्डकोर इनामी माओवादी नीतेश के दस्ते का सक्रिय सदस्य गिरफ्तार||लातेहार: 65 हेली ड्रॉपिंग बूथ के लिए शुभकामनायें लेकर मतदान कर्मी रवाना
Monday, May 20, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरकोल्हान प्रमंडलझारखंड

झारखंड: आहत प्रेमी ने धारदार हथियार से किया प्रेमिका पर हमला

पश्चिमी सिंहभूम : प्रेमिका के छोड़ देने से आहत प्रेमी ने अपनी प्रेमिका पर धारदार हथियार से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद लोगों ने आरोपी युवक को पकड़कर जमकर पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया।

जानकारी के मुताबिक पश्चिमी सिंहभूम जिले के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के पोकाम गांव में बुधवार की सुबह युवती अपने घर के पास बर्तन धो रही थी। इसी बीच संजय बेहरा हाथ में धारदार हथियार लेकर आया और लड़की के पेट पर कई वार किये, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गयी। लहूलुहान अवस्था में लड़की को जगन्नाथपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी भाग गया। बाद में आरोपी प्रेमी भी मोटरसाइकिल से घायल प्रेमिका का पीछा करते हुए आ गया, जिस पर लड़की के जीजा और उसके साथी ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद लोगों ने उसकी जमकर पिटायी की और उसे जगन्नाथपुर पुलिस के हवाले कर दिया।

बताया जाता है कि आरोपी संजय बेहरा ने लड़की को प्रेम जाल में फंसाया और उसे भगाकर ले गया। इसके बाद लड़की उसे छोड़कर घर आ गयी। इससे नाराज होकर उसने घटना को अंजाम दिया। पुलिस आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।