Breaking :
||पलामू : नहाने के दौरान तालाब में डूबने से दो सगी बहनों की मौत||चतरा में चार बदमाश हथियार के साथ गिरफ्तार||‘स्वच्छता ही सेवा, एक तारीख-एक घंटा श्रमदान’ कार्यक्रम में राज्यपाल ने कहा- स्वस्थ समाज के लिए स्वच्छ वातावरण आवश्यक||झारखंड में 6 अक्टूबर तक होगी भारी बारिश, कुछ जिलों के लिए येलो तो कुछ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी||हेमंत सरकार पर जमकर बरसे बाबूलाल, कहा- भाजपा की सरकार बनी तो छह महीने में भरे जायेंगे सभी रिक्त पद||पलामू: किशोर के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, जेल||पलामू: अनियमितता बरतने के आरोप में चार राशन डीलरों के लाइसेंस निलंबित||पूर्वी सिंहभूम बना डेंगू और रांची चिकनगुनिया का हॉटस्पॉट, जानिये किस जिले में अब तक मिले कितने मरीज||जड़ से खत्म कर दिया जायेगा झारखंड से नक्सलवाद : राज्यपाल||लातेहार: स्कूलों में शिक्षकों की कमी के खिलाफ मनिका में छात्रों व अभिभावकों ने किया प्रदर्शन
Tuesday, October 3, 2023
BIG BREAKING - बड़ी खबरचतराझारखंड

चतरा में मनोहर गंझू दस्ते के चार माओवादी गिरफ्तार, टंडवा और बालूमाथ के इलाके में थे भ्रमणशील

चतरा : जिले की टंडवा पुलिस ने भाकपा माओवादी के चार नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से आठ नक्सली पर्चा, चार मोबाइल और दो बाइक बरामद किया गया है।

गिरफ्तार नक्सलियों में सुलेन्द्र गंझू (बाराखेर, बालूमाथ, लातेहार), परमेश्वर गंझू (गोड़वार, टंडवा, चतरा), सुधन उर्फ नाठा उर्फ अजित करमाली (गोड़वार, टंडवा, चतरा) और कुलदीप गंझू ( मारंगलोइया, बालूमाथ, लातेहार) शामिल हैं। गिरफ्तार चारो माओवादियों को जेल भेज दिया गया है।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

एसडीपीओ शंभू कुमार सिंह ने सोमवार को बताया कि पिछले कुछ दिनों से टंडवा थाना और बालूमाथ थाना सीमा क्षेत्र के जंगलों में प्रतिबंधित माओवादी संगठन के भ्रमणशील होने की सूचना थी। इसे लेकर पुलिस की ओर से लगातार छापामारी अभियान चलाया जा रहा था।

इसी क्रम में सूचना मिली थी कि टंडवा थाना के हुम्बी एवं डेढ़गरहा जंगल में प्रतिबंधित माओवादी संगठन के इनामी नक्सली मनोहर गंझू उर्फ दिनेश गंझू पिता विलास्पति गंझू (बसिया, टेमरावर टोला, बालूमाथ, लातेहार) अपने दस्ते के साथ घूम रहा है। साथ ही किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में है। इसके बाद एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने छापेमारी कर चार नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया।

एसडीपीओ ने बताया कि कुलदीप और परमेश्वर के खिलाफ पूर्व में दो मामले दर्ज हैं। पुलिस को उनकी तलाश थी।

छापामारी दल में टंडवा पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी विजय कुमार सिंह, पुलिस अवर निरीक्षक अशोक कुमार समेत सशस्त्र बल शामिल थे।

चतरा में नक्सली गिरफ्तार