Breaking :
||भाजपा की मोटरसाइकिल रैली पर पथराव, कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट, कई घायल||झारखंड की तीन लोकसभा सीटों पर चुनाव प्रचार थमा, 20 मई को वोटिंग||पिता के हत्यारे बेटे की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त बंदूक बरामद समेत पलामू की तीन ख़बरें||चतरा लोकसभा क्षेत्र के नक्सल प्रभावित इलाके में नौ बूथों का स्थान बदला, जानिये||झारखंड हाई कोर्ट में 20 मई से ग्रीष्मकालीन अवकाश||पलामू: हार्डकोर इनामी माओवादी नीतेश के दस्ते का सक्रिय सदस्य गिरफ्तार||लातेहार: 65 हेली ड्रॉपिंग बूथ के लिए शुभकामनायें लेकर मतदान कर्मी रवाना||KIDZEE लातेहार के बच्चों ने मतदाताओं से की अपील- पहले मतदान, फिर कोई काम||पलामू में शौच के लिए निकली नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, चार आरोपी गिरफ्तार||लातेहार अनुमंडल क्षेत्र में चुनाव के मद्देनजर चार जून तक धारा 144 लागू
Sunday, May 19, 2024
गढ़वापलामू प्रमंडल

गढ़वा में बाबूलाल मरांडी ने कहा- झारखंड के विकास में योगदान देने वालों की हो रही हत्या

गढ़वा : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी रविवार को हेमंत सरकार पर फिर गरजे। वे गढ़वा जिले के मझगांव में संकल्प यात्रा के तहत जनसभा को संबोधित कर रहे थे। मरांडी ने कहा कि राज्य की कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। अपराधी बेलगाम हैं। राज्य के विकास में योगदान देने वाले 23 कारोबारियों की पिछले छह महीनों में हुई हत्या पर उन्होंने गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि एक रिपोर्ट के अनुसार नौ ऐसे व्यवसायियों की हत्या हुई है, जिन्होंने पुलिस को लिखित आवेदन देकर सुरक्षा की मांग की थी।

उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन इसकी सीबीआई से जांच कराएं कि आखिर किसकी लापरवाही से सुरक्षा नहीं मिली। यदि हेमंत सरकार जांच नहीं कराती तो 2024 में भाजपा सरकार में इसकी जांच कराई जायेगी। उन्होंने कहा कि यह सरकार अपराधियों को संरक्षण देती है। दलालों, लुटेरों को एके 47 धारी सुरक्षा गार्ड मिलते हैं। सीएम सिक्युरिटी में लगे जवान का एके 47 दलाल के घर बरामद होता है। उन्होंने कहा कि ऐसे अपराधियों के संरक्षक मुख्यमंत्री के लिए होटवार जेल पूरी तरह तैयार है।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

उन्होंने कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार चरम पर है। ब्लॉक थाना,जिला कही भी जाएं बिना पैसे का मृत्यु प्रमाणपत्र, म्यूटेशन, राशनकार्ड नहीं बन सकता। पदाधिकारी खुलकर बोलते हैं रिचार्ज कराना पड़ता है। कोयला पत्थर बालू की लूट मची है। गरीब को घर बनाने के लिए बालू नहीं मिल रहा लेकिन बालू माफिया झारखंड का बालू बंगाल, बिहार, उत्तर प्रदेश, मुंबई, कोलकाता भेज रहे और हेमंत सोरेन की तिजोरी भर रहे।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पर जब जांच एजेंसियां कार्रवाई कर रही हैं तो वे सुप्रीम कोर्ट, हाई कोर्ट दौड़ रहे। बोलते हैं आदिवासी हैं। उन्होंने कहा कि आदिवासियों की हितैषी केवल भाजपा है। नरेन्द्र मोदी मंत्रिमंडल में 8 आदिवासी मंत्री हैं। देश के सर्वोच्च पद राष्ट्रपति के रूप में पहली आदिवासी महिला देश का मार्गदर्शन कर रही।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार गांव गरीब किसान मजदूर महिला सभी वर्गों के विकास को समर्पित है। जब भाजपा कि देश और प्रदेश में सरकार बनती है तो विकास होता है और कांग्रेस झामुमो राजद की सरकार में लूट और भ्रष्टाचार होता है। उन्होंने कहा कि 2024 में लोकसभा चुनाव में झारखंड की सभी लोकसभा सीटें जिताकर नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने और विधानसभा चुनाव में भाजपा नेतृत्व की मजबूत सरकार राज्य में बनाने का संकल्प लें।

Garhwa Babulal Marandi Sankalp Yatra