Breaking :
||भाजपा की मोटरसाइकिल रैली पर पथराव, कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट, कई घायल||झारखंड की तीन लोकसभा सीटों पर चुनाव प्रचार थमा, 20 मई को वोटिंग||पिता के हत्यारे बेटे की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त बंदूक बरामद समेत पलामू की तीन ख़बरें||चतरा लोकसभा क्षेत्र के नक्सल प्रभावित इलाके में नौ बूथों का स्थान बदला, जानिये||झारखंड हाई कोर्ट में 20 मई से ग्रीष्मकालीन अवकाश||पलामू: हार्डकोर इनामी माओवादी नीतेश के दस्ते का सक्रिय सदस्य गिरफ्तार||लातेहार: 65 हेली ड्रॉपिंग बूथ के लिए शुभकामनायें लेकर मतदान कर्मी रवाना||KIDZEE लातेहार के बच्चों ने मतदाताओं से की अपील- पहले मतदान, फिर कोई काम||पलामू में शौच के लिए निकली नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, चार आरोपी गिरफ्तार||लातेहार अनुमंडल क्षेत्र में चुनाव के मद्देनजर चार जून तक धारा 144 लागू
Sunday, May 19, 2024
पलामू प्रमंडललातेहार

लातेहार भाजपा महिला मोर्चा ने नारी शक्ति वंदन कानून पारित होने पर प्रधानमंत्री का जताया आभार

लातेहार : लोकसभा और राज्यसभा में नारी शक्ति वंदन कानून पारित होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया। इसी खुशी में भाजपा महिला मोर्चा के द्वारा होटल ब्लिस से एक रैली निकाली गयी। रैली शहर का भ्रमण करते हुए थाना चौक पहुंच कर कार्यक्रम में तब्दील हो गयी। कार्यक्रम के माध्यम से महिला मोर्चा की सभी महिला पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उक्त बिल पारित होने पर प्रधानमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया।

मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष हरिकृष्ण सिंह ने कहा कि नये संसद भवन में नारी शक्ति वंदन अधिनियम विधेयक पारित कराकर प्रधानमंत्री ने निश्चित तौर पर इतिहास रचा है। अब देश की महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण का लाभ मिल सकेगा और महिलाएं सशक्त होकर उभर सकेंगी।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

जिला सोशल मीडिया प्रभारी राजीव रंजन ने कहा कि जिस तरह हम हर जगह अपना परिचय दे रहे हैं, उसी तरह भारत में नारी शक्ति ने एक बार फिर नया आयाम हासिल किया है। उन्होंने इस बिल को पारित कराने के लिए लातेहार महिला मोर्चा की ओर से प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया। इससे पहले कार्यक्रम के दौरान भाजपाइयों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया।

मौके पर जिलामंत्री बंशी यादव, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष शीला देवी समेत अन्य भाजपा के महिला पदाधिकारी व भाजपा नेता मौजूद थे।

Latehar Latest News Today