Breaking :
||भाजपा की मोटरसाइकिल रैली पर पथराव, कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट, कई घायल||झारखंड की तीन लोकसभा सीटों पर चुनाव प्रचार थमा, 20 मई को वोटिंग||पिता के हत्यारे बेटे की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त बंदूक बरामद समेत पलामू की तीन ख़बरें||चतरा लोकसभा क्षेत्र के नक्सल प्रभावित इलाके में नौ बूथों का स्थान बदला, जानिये||झारखंड हाई कोर्ट में 20 मई से ग्रीष्मकालीन अवकाश||पलामू: हार्डकोर इनामी माओवादी नीतेश के दस्ते का सक्रिय सदस्य गिरफ्तार||लातेहार: 65 हेली ड्रॉपिंग बूथ के लिए शुभकामनायें लेकर मतदान कर्मी रवाना||KIDZEE लातेहार के बच्चों ने मतदाताओं से की अपील- पहले मतदान, फिर कोई काम||पलामू में शौच के लिए निकली नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, चार आरोपी गिरफ्तार||लातेहार अनुमंडल क्षेत्र में चुनाव के मद्देनजर चार जून तक धारा 144 लागू
Sunday, May 19, 2024
झारखंडरांची

गोली लगने से घायल बारियातू की महिला रिम्स से हुई थी फरार, पुलिस ने पकड़ा

रांची : गोली लगने से घायल लातेहार के बारियातू की रहने वाली महिला को शनिवार की देर रात रिम्स की पुरानी इमरजेंसी के पास से पकड़ा गया। इसके बाद उसे रिम्स के कार्डियोलॉजी विभाग के पांचवें फ्लोर पर भर्ती कराया गया है। गोली लगने के बाद महिला को रिम्स में भर्ती कराया गया था। लेकिन शनिवार देर शाम वह वहां से भाग निकली, जिसके बाद से पुलिस महिला की तलाश कर रही थी।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

गौरतलब है कि लातेहार जिले के बारियातू की रहने वाली विनीता कुमारी को शुक्रवार की देर रात रिम्स की ईएनटी यूनिट में भर्ती कराया गया था। रांची के कटहल मोड़ के पास अपराधियों ने महिला को गोली मारी थी। हालांकि गोली महिला की नाक को छूती हुई निकल गयी थी। इससे महिला घायल हो गयी थी, जिसके बाद उसे रिम्स में भर्ती कराया गया, जहां से वह फरार हो गयी थी।