Breaking :
||चतरा से कांग्रेस उम्मीदवार केएन त्रिपाठी 30 को करेंगे नामांकन||चतरा से भाजपा उम्मीदवार कालीचरण सिंह 26 को दाखिल करेंगे नामांकन||पलामू लोकसभा: अंतिम दिन तीन उम्मीदवारों ने किया नामांकन, कुल 11 ने भरा पर्चा||पलामू में 490 ग्राम अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, कैश समेत अन्य सामान बरामद||झारखंड में दो IPS अधिकारियों का तबादला, अधिसूचना जारी||पलामू में देशी पिस्तौल के साथ तीन बदमाश गिरफ्तार, जेल||पलामू: हाथों की मेहंदी का रंग उतरने से पहले ही उजड़ गया मांग का सिन्दूर, शादी के छह दिन बाद ही दूल्हे की सड़क हादसे में मौत||पलामू: महुआ चुनने गयी दो सगी बहनों की नदी में डूबने से मौत, आक्रोश||पलामू: दो ऑटो की टक्कर में एक महिला की मौत, शादी समारोह से लौट रहे एक ही परिवार के नौ घायल||पलामू: दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत, पंद्रह घायल
Thursday, April 25, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

कोलकाता हाईकोर्ट ने झारखंड कांग्रेस के तीनों विधायकों को दी जमानत, इरफान अंसारी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री पर लगाया फंसाने का आरोप

रांची : कोलकाता हाईकोर्ट ने झारखंड के कांग्रेस के तीन विधायकों को जमानत दे दी है। अदालत ने जामताड़ा विधायक इरफान अंसारी, खिजरी विधायक राजेश कच्छप और कोलेबिरा विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी को अंतरिम जमानत दे दी है। इन विधायकों को हाल ही में पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले में 49 लाख रुपये नकद के साथ गिरफ्तार किया गया था।

रांची की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

जामताड़ा विधायक इरफान अंसारी ने जमानत मिलने के बाद शनिवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर गंभीर आरोप लगाए। अंसारी ने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राजनीतिक फायदे के लिए हमें झूठा फंसाया है। जो पैसा बरामद हुआ है वह हमारा है। इरफान अंसारी ने कहा कि हमारी रगों में कांग्रेस का खून बह रहा है। हम कभी भी भारतीय जनता पार्टी में शामिल नहीं हो सकते।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

इरफान अंसारी ने कहा कि तीन विधायक कभी किसी सरकार को गिरा नहीं सकते। इरफान अंसारी, राजेश कच्छप और नमन विक्सल कोंगाड़ी पर झारखंड की गठबंधन सरकार को गिराने की साजिश रचने का आरोप है। हालांकि, विधायकों ने इस आरोप का जोरदार खंडन किया है। हाल ही में हाई कोर्ट ने उन्हें अंतरिम जमानत देते हुए कहा था कि सभी को व्यक्तिगत रूप से हर हफ्ते जांच अधिकारी के सामने पेश होना होगा।