Breaking :
||रांची में ब्राउन शुगर के मुख्य सप्लायर समेत छह तस्कर गिरफ्तार||रांची में अपराध की योजना बनाते चार बदमाश गिरफ्तार, हथियार बरामद||लातेहार: बालूमाथ में जहरीले जंतु के काटने से महिला की मौत, परिजनों का हाल बेहाल||पीएम मोदी, अमित शाह और राजनाथ सिंह झारखंड में करेंगे चुनावी सभा||पलामू: चतरा लोकसभा प्रत्याशी के पक्ष में सतबरवा के सरकारी शिक्षक कर रहे थे नारेबाजी, वीडियो वायरल||पलामू: प्रेम प्रसंग में युवक ने फां*सी लगाकर की आत्म*हत्या, छानबीन में जुटी पुलिस||रांची में वाहन चेकिंग के दौरान कार से मिले 45.90 लाख रुपये||मंत्री आलमगीर के PS संजीव लाल को लेकर झारखंड मंत्रालय पहुंची ED की टीम, तलाशी में मिले दो लाख कैश||झारखंड प्रशासनिक सेवा के सात अफसरों पर विभागीय कार्रवाई का आदेश||लातेहार: मनिका में पेड़ से लटका मिला अज्ञात व्यक्ति का शव
Friday, May 10, 2024
पलामू प्रमंडललातेहारहेरहंज

लातेहार: हेरहंज में जंगली हाथियों के झुंड ने मचायी तबाही, पांच घरों को किया ध्वस्त, अनाज भी खाये

नितीश कुमार यादव/हेरहंज

लातेहार : जिले के हेरहंज प्रखंड के नवादा अम्बवाटोली में बीती रात जंगली हाथियों के झुंड ने जमकर उत्पात मचाया। इस दौरान हाथियों ने पांच घरों को ध्वस्त कर दिया और घर में रखे अनाज खा गये।

हाथियों ने बाबूलाल उरांव, अर्जुन उरांव, सुकरा उरांव, बिनोद उरांव व मुकेश उरांव के घरों को क्षतिग्रस्त कर दिया। जबकि घर में रखे अनाज को भी खा गये।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

भुक्तभोगी बाबूलाल उरांव ने बताया कि झुंड में करीब 17 से 18 की संख्या में हाथी शामिल हैं। जो रात में अचानक गांव में पहुंचे और घरों को ध्वस्त कर दिया। इस दौरान पूरा परिवार किसी तरह से भाग कर जान बचायी। किसी को कोई जान माल का नुकसान नहीं हुआ। भुक्तभोगियों ने जिले के उपायुक्त व वन विभाग के अधिकारियों से उचित मुआवजे की मांग की है।