Breaking :
||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा||पलामू में माओवादियों ने लगाये चुनाव बहिष्कार के पोस्टर||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के
Friday, May 3, 2024
पलामू प्रमंडलबालूमाथलातेहार

लातेहार: बालूमाथ में चोरी के लोहे के साथ तीन गिरफ्तार, भेजा गया जेल

शशि भूषण गुप्ता/बालूमाथ

लातेहार : बालूमाथ थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मुरपा मार्ग पर स्थित झारखंड ढाबा के पास से मारुति वैन में लदे चोरी के लोहे के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

बालूमाथ थाना प्रभारी प्रशांत प्रसाद ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार लोगों में बालूमाथ थाना क्षेत्र के बिशुनपुर ग्राम निवासी रियासत खान का पुत्र शमशेर खान उर्फ सोनू, सफदर खान का पुत्र सरवर खान एवं रांची जिले के मैक्लुस्कीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत मायापुर ग्राम निवासी हुसैन खान का पुत्र मोहम्मद इम्तियाज खान शामिल है।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

गिरफ्तार लोगों के विरुद्ध बालूमाथ थाना में भारतीय दंड विधान की धारा 379,414 के तहत कांड संख्या 87/2023 दर्ज करते हुए उपरोक्त सभी लोगों को न्यायिक हिरासत में लातेहार जेल भेज दिया गया है।

पुलिस द्वारा जब्त मारुति वैन में करीब एक टान चोरी का लोहा लदा हुआ है जो संभवत चंदवा प्रखंड क्षेत्र स्थित अभिजीत पावर प्लांट से चोरी कर ले जाया जा रहा था।

इस छापामारी में बालूमाथ थाना के सहायक पुलिस अवर निरीक्षक जेम्स कुजूर व सशस्त्र बल के जवानों ने सक्रिय भूमिका निभायी।