Breaking :
||झारखंड में गर्मी से मिलेगी राहत, गरज के साथ बारिश के आसार, येलो अलर्ट जारी||चतरा, हजारीबाग और कोडरमा संसदीय क्षेत्र में मतदान कल, 58,34,618 मतदाता करेंगे 54 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला||चतरा लोकसभा: भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर, फैसला जनता के हाथ||भाजपा की मोटरसाइकिल रैली पर पथराव, कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट, कई घायल||झारखंड की तीन लोकसभा सीटों पर चुनाव प्रचार थमा, 20 मई को वोटिंग||पिता के हत्यारे बेटे की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त बंदूक बरामद समेत पलामू की तीन ख़बरें||चतरा लोकसभा क्षेत्र के नक्सल प्रभावित इलाके में नौ बूथों का स्थान बदला, जानिये||झारखंड हाई कोर्ट में 20 मई से ग्रीष्मकालीन अवकाश||पलामू: हार्डकोर इनामी माओवादी नीतेश के दस्ते का सक्रिय सदस्य गिरफ्तार||लातेहार: 65 हेली ड्रॉपिंग बूथ के लिए शुभकामनायें लेकर मतदान कर्मी रवाना
Monday, May 20, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

झारखंड में 11वीं का रिजल्ट जारी, कोडरमा पहले और हजारीबाग दूसरे नंबर पर, लातेहार का 99 फीसदी रिजल्ट

JAC 11th result 2023

रांची : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) के अध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार महतो ने मंगलवार को 11वीं कक्षा का रिजल्ट ऑनलाइन जारी कर दिया है। उन्होंने रिजल्ट जारी करते हुए कहा कि सभी जिलों का रिजल्ट अच्छा रहा है। हम और बेहतर की उम्मीद के साथ कोशिश कर सकते हैं। बोर्ड द्वारा जारी रिजल्ट के मुताबिक 11वीं का रिजल्ट 98.15 फीसदी रहा था। 11वीं में 6780 बच्चे फेल हुए जबकि 9984 बच्चे अनुपस्थित रहे।

कोडरमा अव्वल

11वीं के रिजल्ट में कोडरमा जिले ने टॉप किया है। इस जिले का उत्तीर्ण प्रतिशत 99.74 है। दूसरे स्थान पर हजारीबाग जिला है। यहां रिजल्ट 99.51 फीसदी रहा है। 99 फीसदी से ज्यादा रिजल्ट वाले जिलों में बोकारो, सिमडेगा, लातेहार और गुमला शामिल हैं। इसमें रांची और पश्चिमी सिंहभूम सबसे नीचे रहे हैं। रांची का रिजल्ट 96.65 फीसदी और पश्चिमी सिंहभूम का रिजल्ट 96.20 फीसदी रहा है। रांची जिले का स्थान 23वें नंबर पर है।

फेल छात्रों को नहीं मिलेगा मौका

जैक की ओर से बताया गया है कि 11वीं की परीक्षा में फेल हुए बच्चों को अगले साल फिर से परीक्षा देनी होगी। फेल छात्रों को बोर्ड द्वारा दोबारा मौका नहीं दिया जायेगा। ऐसे सभी कक्षा 9वीं और 11वीं के छात्रों के लिए बोर्ड द्वारा विशेष परीक्षा आयोजित नहीं की जायेगी। इससे पहले मैट्रिक और इंटरमीडिएट के अंकों से संतुष्ट नहीं होने वाले छात्रों से पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन लिए जा रहे थे।

आठवीं में 26 हजार बच्चे फेल

इससे पहले जैक ने झारखंड बोर्ड 8वीं कक्षा का रिजल्ट जारी किया था, जिसमें इस साल 5,43,164 छात्रों ने भाग लिया था, जिसमें से 5,15,688 छात्र सफल हुए थे। इस साल 8वीं कक्षा का पास प्रतिशत 94.94 फीसदी दर्ज किया गया है। 8वीं बोर्ड परीक्षा में 26, 298 छात्र फेल हुए हैं।

JAC 11th result 2023