Breaking :
||KIDZEE लातेहार के बच्चों ने मतदाताओं से की अपील- पहले मतदान, फिर कोई काम||पलामू में शौच के लिए निकली नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, चार आरोपी गिरफ्तार||लातेहार अनुमंडल क्षेत्र में चुनाव के मद्देनजर चार जून तक धारा 144 लागू||विधायक लोबिन हेम्ब्रम झामुमो से निष्कासित, कार्यकताओं को दिग्भ्रमित करने का आरोप||टेंडर घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपी आलमगीर आलम का मंत्री पद से इस्तीफा||झारखंड के सरकारी स्कूलों में अब सात जून तक रहेगी गर्मी की छुट्टी, आदेश जारी||पलामू: ऑनर किलिंग में घायल अधेड़ की 20 दिन बाद रांची में इलाज के दौरान मौत||लातेहार: खातों का ऑडिट नहीं कराने वाले छह प्रत्याशियों को दिया गया नोटिस||पलामू ACB की कार्रवाई, नौ हजार घूस लेते शिक्षा विभाग का BPO गिरफ्तार||महिला कैदी ने जेल के दो कर्मियों पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, महिला आयोग को लिखा पत्र
Saturday, May 18, 2024
पलामू प्रमंडललातेहार

नहाय-खाय के साथ 25 मार्च से शुरू होगा चैती छठ महापर्व

लातेहार : छठ महापर्व का त्योहार साल में दो बार मनाया जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार एक चैत्र के महीने में और दूसरा कार्तिक के महीने में बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश समेत देश के कई हिस्सों में चैती छठ पूजा मनायी जाती है। इस साल चैती छठ पूजा 25 मार्च से नहाय खाय के साथ शुरू होगी और 28 मार्च को सूर्योदय के समय सूर्य को अर्घ्य देकर समाप्त होगी।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

25 मार्च – नहाय खाय

26 मार्च – खरना

27 मार्च – संध्या अर्घ्य

28 मार्च – सूर्योदय अर्घ्य

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार संतान की कामना करने वाली और परिवार के सदस्यों के अच्छे स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि की कामना करने वाली महिलाओं के लिए यह व्रत श्रेष्ठ माना जाता है। पौराणिक कथाओं के अनुसार छठी मैया को भगवान सूर्य की बहन माना जाता है। मान्यता है कि छठ महापर्व में छठी मैया और भगवान सूर्य की पूजा करने से छठी मैया बहुत प्रसन्न होती हैं। इस व्रत के पुण्य से घर में सुख-शांति और समृद्धि आती है।

चैती छठ महापर्व 2023