Breaking :
||झारखंड में मौसम ने ली करवट, इन जिलों में बारिश और वज्रपात की चेतावनी, येलो अलर्ट जारी||झारखंड कैबिनेट की बैठक में 44 प्रस्तावों को मंजूरी, रांची नगर निगम को 224 बसें खरीदने को मिले 605.42 करोड़||प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में मिली तीन बच्चों की मां, पति के साथ रहने से किया इंकार, हुआ अनोखा समझौता||लोहरदगा: पुल निर्माण स्थल पर नक्सलियों का उत्पात, दो ट्रैक्टरों को फूंका||लातेहार: फ़ूड पॉइजनिंग के शिकार हुए दर्जनों ग्रामीण, सरहुल के जुलूस में खाया था चना और गुड़||लातेहार: चंदवा में विधवा महिला से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी फरार||झारखंड में फिर बदला मौसम, वज्रपात और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी||कुख्यात माओवादी कमांडर अमन गंझू और जतरू खरवार से NIA करेगी पूछताछ||लातेहार: बालूमाथ में इक्वेस्टा बैंक के नाम पर खाता खोल कर लाखों की ठगी करने के आरोप में एक गिरफ्तार, कार्यालय सील||लातेहार: बालूमाथ पुलिस ने 3 लाख 30 हजार की ठगी करने वाले साइबर अपराधी को पकड़ा

लातेहार: बालूमाथ में सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, 17 फरवरी को होनी थी शादी

शशि भूषण गुप्ता/बालूमाथ

लातेहार :एकीकृत बालूमाथ थाना क्षेत्र के बरियातू फूलशु मोड़ के पास बुधवार देर रात सड़क हादसे में घायल एक युवक की गुरुवार सुबह रांची रिम्स में इलाज के दौरान मौत हो गयी। मृतक की उम्र करीब 28 साल के आसपास रही होगी। बताया जाता है कि 17 फरवरी को उसकी शादी होने वाली थी। जवान बेटे की अचानक मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

घायल युवक की पहचान बालूमाथ प्रखंड मुख्यालय स्थित महावीर मंदिर के मुख्य पुजारी सह बरियातू नचना ग्राम नवासी पंडित दीनानाथ बैद्य के प्रथम पुत्र संतोष कुमार बैद्य के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार संतोष बुधवार की रात बारियातू ग्राम में आयोजित एक शादी समारोह में बाइक से शामिल होने जा रहा था। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही एक पिकअप वैन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया था। इस हादसे में वह बुरी तरह से घायल हो गया था।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

परिजनों के द्वारा गंभीर अवस्था में उसे देर रात बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां डॉक्टर पुरुषोत्तम कुमार ने घायल संतोष बैद्य की स्थिति को गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान आज उसकी मौत हो गयी।

बालूमाथ प्रखंड के सामाजिक, राजनीतिक एवं आम लोगों ने इस घटना को दुखद बताते हुए इसे समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताया है।

Balumath Accident news