Breaking :
||भाजपा की मोटरसाइकिल रैली पर पथराव, कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट, कई घायल||झारखंड की तीन लोकसभा सीटों पर चुनाव प्रचार थमा, 20 मई को वोटिंग||पिता के हत्यारे बेटे की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त बंदूक बरामद समेत पलामू की तीन ख़बरें||चतरा लोकसभा क्षेत्र के नक्सल प्रभावित इलाके में नौ बूथों का स्थान बदला, जानिये||झारखंड हाई कोर्ट में 20 मई से ग्रीष्मकालीन अवकाश||पलामू: हार्डकोर इनामी माओवादी नीतेश के दस्ते का सक्रिय सदस्य गिरफ्तार||लातेहार: 65 हेली ड्रॉपिंग बूथ के लिए शुभकामनायें लेकर मतदान कर्मी रवाना||KIDZEE लातेहार के बच्चों ने मतदाताओं से की अपील- पहले मतदान, फिर कोई काम||पलामू में शौच के लिए निकली नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, चार आरोपी गिरफ्तार||लातेहार अनुमंडल क्षेत्र में चुनाव के मद्देनजर चार जून तक धारा 144 लागू
Sunday, May 19, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडदक्षिणी छोटानागपुर

हजारीबाग: पिकनिक से लौट रहे दो युवकों की सड़क हादसे में मौत, दो घायल

हजारीबाग में सड़क दुर्घटना

हजारीबाग : गांधीनगर थाना क्षेत्र के केसंडे बाजार के दो युवकों की सड़क हादसे में मौत हो गयी, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलों को हजारीबाग के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सोमवार की देर रात सभी युवक पिकनिक मनाकर हजारीबाग से बोकारो लौट रहे थे। हादसा हजारीबाग के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के कोनार डैम के पास कार के पलटने से हुआ।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

मृतकों की पहचान सौरभ कुमार (24) और अजय रवानी (23) के रूप में हुई है। दोनों युवक बेरमो के संडे बाजार गांधीनगर के रहने वाले थे। हादसे में घायल युवक पिंटू रवानी है। लहूलुहान हालत में उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे हजारीबाग भेज दिया गया। हादसे में घायल हुए एक अन्य युवक आकाश की हालत बेहतर बताई जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जरीडीह बाजार निवासी सौरभ कुमार, अजय रवानी, पिंटू रवानी दोस्त आकाश के साथ कार से पिकनिक मनाने हजारीबाग के कोनार डैम गये थे। सभी पिकनिक मनाकर वापस बोकारो लौट रहे थे। इसी दौरान विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र में उनकी कार बेकाबू हो गया। कार एक पेड़ से टकरा गयी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि दो युवक घायल हो गये।

सड़क हादसे की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गयी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने मौके से दोनों युवकों के शवों को कब्जे में ले लिया। इसकी जानकारी बोकारो जिले के गांधीनगर थाने को भी दी गयी है। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।

हजारीबाग में सड़क दुर्घटना