Breaking :
||पलामू में एक अप्रैल से जलेगा बदन, अधिकतम तापमान पहुंचा 40 के पार||लातेहार: मनिका में चार प्रवासी मजदूरों के घर में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख||लातेहार-चतरा अंतरजिला चेक पोस्ट से भारी मात्रा में कैश बरामद, लोकसभा चुनाव में इस्तेमाल की आशंका||अंकिता को जिंदा जलाने वाले दोषियों को आजीवन कारावास की सजा||लोकसभा चुनाव को लेकर झारखंड व बिहार की पुलिस नक्सलियों के खिलाफ चलायेगी संयुक्त ऑपरेशन||पलामू में दहेज हत्या के आरोपी पति को 10 साल सश्रम कारावास की सजा||झारखंड में भाजपा को झटका, पांच बार के सांसद रहे रामटहल चौधरी कांग्रेस में शामिल||पलामू में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई, छह लाख की अफीम, डोडा व पोस्ता के साथ एक गिरफ्तार||पलामू व गढ़वा का मोस्ट वांटेड छोटू रंगसांज हत्याकांड का खुलासा, एक गिरफ्तार||लातेहार: ट्रक ने बाइक सवार तीन लोगों को रौंदा, पुत्र की मौत, पिता समेत दो घायल
Friday, March 29, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

झारखंड में डॉक्‍टरों का तबादला, पलामू के सिविल सर्जन बने अशोक कुमार

रांची : झारखंड सरकार ने कई डॉक्टरों के तबादले किये हैं। इसमें कई जिलों के सिविल सर्जन के अतिरिक्त प्रभार भी दिए गये हैं। इसका आदेश 26 दिसंबर को स्वास्थ्य विभाग के अवर सचिव प्रभुनाथ शर्मा ने जारी किया है।

अशोक कुमार, चिकित्सा पदाधिकारी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, हैदरनगर, को पलामू सिविल सर्जन का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। उन्हें वित्तीय शक्ति देते हुए निकासी एवं संवितरण अधिकारी घोषित किया गया है।

डॉ. साहिर पॉल, सिविल सर्जन, पूर्वी सिंहभूम को सिविल सर्जन, पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा लगाया गया है। वित्तीय शक्ति प्रदान करते हुए उन्हें निकासी एवं व्ययन अधिकारी घोषित किया गया है।

डॉ. जुझार मांझी, सिविल सर्जन, पश्चिमी सिंहभूम को सिविल सर्जन, पूर्वी सिंहभूम का प्रभार देते हुए प्रतिनियुक्त किया गया है। उन्हें वित्तीय शक्ति देते हुए निकासी एवं संवितरण अधिकारी घोषित किया गया है।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महुआडांड़, लातेहार के डॉ. देवदास प्रसाद केशरी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चैनपुर पलामू में प्रतिनियुक्त किया गया है।

खूंटी के रेफरल अस्पताल तोरपा के डॉ. अजीत कुमार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कांके रांची में प्रतिनियुक्त किया गया है।