Breaking :
||झारखंड के सरकारी स्कूलों में अब सात जून तक रहेगी गर्मी की छुट्टी, आदेश जारी||पलामू: ऑनर किलिंग में घायल अधेड़ की 20 दिन बाद रांची में इलाज के दौरान मौत||लातेहार: खातों का ऑडिट नहीं कराने वाले छह प्रत्याशियों को दिया गया नोटिस||पलामू ACB की कार्रवाई, नौ हजार घूस लेते शिक्षा विभाग का BPO गिरफ्तार||महिला कैदी ने जेल के दो कर्मियों पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, महिला आयोग को लिखा पत्र||टेंडर राशि का 1.5 फीसदी कमीशन लेते थे मंत्री आलमगीर आलम||लातेहार: पत्रकार को जेल भेजने के मामले में कोर्ट ने मनिका थाना प्रभारी को जारी किया कारण बताओ नोटिस||चतरा में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने दो छात्राओं को रौंदा, मौत, सड़क जाम||छह दिनों की ED रिमांड पर मंत्री आलमगीर आलम, भेजा गया जेल||मंत्री मिथिलेश ठाकुर व विधायक भानू प्रताप शाही पर मामला दर्ज
Friday, May 17, 2024
मनिकालातेहार

दो मृत मजदूरों का शव पहुंचा मनिका, एक की सड़क दुर्घटना, दूसरे की विषैले जीव के काटने से हुई थी मौत

कौशल किशोर पांडेय/मनिका

लातेहार : मनिका प्रखंड के पल्हेया गांव निवासी मजदूर मंजय कुमार 19 वर्ष की मौत 10 अक्टूबर को बंगलौर में एक सड़क दुर्घटना में हो गयी थी। मृतक मजदूर का शव बुधवार को मनिका पहुंचा।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

मिली जानकारी के अनुसार मंजय कुमार दो माह पहले कमाने बंगलौर गया हुआ था। वह 9 अक्टूबर को घर पैसा भेजने नजदीकी प्रज्ञा केंद्र गया था। जहा से वह कंपनी में वापस लौट रहा था इसी दौरान बस के धक्के से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां 10 अक्तूबर को उसकी मौत हो गयी। मजदूर का शव पहले हवाई जहाज से रांची लाया गया। उसके बाद रांची से एंबुलेंस से मनिका लाया गया। मृतक मजदूर का अंतिम संस्कार गांव के श्मशान घाट पर किया गया।

उधर प्रखंड के दूबजरबा गांव निवासी मजदूर बलराम मोची का शव भी मगलवार की रात मनिका पहुंचा। बताते चलें कि 23 सितंबर को यूपी कमाने गए तीन मजदूरों को विषैले जीव ने काट लिया था। जिसमे एक मजदूर की मौत 23 सितंबर को ही हो गयी थी। जबकि मजदूर बलराम मोची का इलाज यूपी के बाद रांची रिम्स में चल रहा था। जहां इलाज के दौरान मंगलवार की रात बलराम की भी मौत हो गयी।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

मौके पर जिप सदस्य बलवंत सिंह, सुरेंद्र पासवान, पूर्व जिप सदस्य रघुपाल सिंह, पूर्व मुखिया सुरेश सिंह, पूर्व पंसस दिनेश प्रसाद समेत कई ग्रामीण उपस्थित थे।