रेलवे ओवर ब्रिज के पास बाइक दुर्घटना में युवक गंभीर रूप से घायल
शशि भूषण गुप्ता/बालूमाथ
लातेहार : बालूमाथ-चंदवा मार्ग पर बालूमाथ रेलवे स्टेशन ओवर ब्रिज के पास हुई बाइक दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान थाना क्षेत्र के हराफु गांव निवासी लालो लोहरा का पुत्र राजू लोहरा के रूप में हुई है।
लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें
घायल युवक को स्थानीय लोगों की सहायता से बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां डॉक्टर सुरेश कुमार ने उसका इलाज किया। इस दुर्घटना में राजू लोहरा का सिर फट गया है और शरीर के कई अंगों में गंभीर व आंतरिक चोटें आईं हैं।
लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें
मिली जानकारी के अनुसार राजू लोहरा बालूमाथ से कुछ जरूरी कार्यो का निपटारा कर बाइक द्वारा अपने घर लौट रहा था। इसी बीच वह अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।