Breaking :
||भाजपा की मोटरसाइकिल रैली पर पथराव, कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट, कई घायल||झारखंड की तीन लोकसभा सीटों पर चुनाव प्रचार थमा, 20 मई को वोटिंग||पिता के हत्यारे बेटे की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त बंदूक बरामद समेत पलामू की तीन ख़बरें||चतरा लोकसभा क्षेत्र के नक्सल प्रभावित इलाके में नौ बूथों का स्थान बदला, जानिये||झारखंड हाई कोर्ट में 20 मई से ग्रीष्मकालीन अवकाश||पलामू: हार्डकोर इनामी माओवादी नीतेश के दस्ते का सक्रिय सदस्य गिरफ्तार||लातेहार: 65 हेली ड्रॉपिंग बूथ के लिए शुभकामनायें लेकर मतदान कर्मी रवाना||KIDZEE लातेहार के बच्चों ने मतदाताओं से की अपील- पहले मतदान, फिर कोई काम||पलामू में शौच के लिए निकली नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, चार आरोपी गिरफ्तार||लातेहार अनुमंडल क्षेत्र में चुनाव के मद्देनजर चार जून तक धारा 144 लागू
Sunday, May 19, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंड

रांची : शादी का झांसा देकर किया यौन शोषण, दो बार गर्भपात भी कराया, पहले से शादीशुदा है आरोपी, गिरफ्तार

Ranchi : राजधानी में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को डोरंडा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम नवीन साहू है, जिस पर रांची के डोरंडा की एक लड़की ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। पीड़िता ने आरोपित पर शारीरिक संबंध बनाने और जबरन गर्भपात कराने का भी आरोप लगाया था।

दो बार गर्भपात भी कराया

पीड़िता के मुताबिक अगस्त 2018 में रांची में एक पार्टी में उसकी मुलाकात आरोपी नवीन से हुई थी। इसी क्रम में दोनों के बीच दोस्ती हो गई। इसी दौरान आरोपी लड़की के घर भी आने लगा। उसे सम्बन्ध को मजबूर भी किया। आरोपी ने उस समय लड़की से वादा किया था कि वह उससे शादी करेगा। इसके बाद उसने रांची के होटल और घर पर उसके साथ लगातार कई बार शारीरिक संबंध बनाए। इसी क्रम में वह दो बार गर्भवती हुई। दोनों बार आरोपी ने उसका अबॉर्शन करवाया।

शादीशुदा है आरोपी

पीड़िता के मुताबिक आरोपी नवीन ने शादी की बात छिपाकर उसका यौन शोषण किया था। आरोपी ने पीड़िता पर शादी के लिए दबाव बनाने पर उसका अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी भी दी।

सिंदूर लगाकर ले गया था अस्पताल

पीड़िता ने बताया कि नवीन ने गर्भपात कराने के लिए लड़की को सिंदूर लगाकर उसे अस्पताल ले गया था। ताकि अस्पताल में उसे सब लोग शादीशुदा समझ सकें। इधर, पीड़िता ने आरोपी से शादी के लिए कहा तो जान से मारने की धमकी दी। इसी बीच लड़की को पता चला कि आरोपी नवीन पहले से शादीशुदा है। जब नवीन से इस बारे में पूछा गया तो वह भड़क गया। उसने लड़की को धमकी दी कि अगर ऐसा किया गया तो उसकी फोटो वायरल कर देगा। इसके बाद पीड़िता थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया।

रांची यौन शोषण