Breaking :
||लातेहार: लोकसभा चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने साझा की जानकारी, कहा…||पलामू: बारातियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलटी, 12 लोग घायल, सड़क निर्माण कंपनी के खिलाफ ग्रामीणों में रोष||पलामू: मजदूरों को ले जा रही पिकअप वैन पलटी, एक की मौत, दस से अधिक घायल, सड़क जाम||झारखंड में हीट वेव को लेकर यलो अलर्ट जारी, 30 अप्रैल तक घर से नहीं निकलने की चेतावनी||लातेहार: टैंकर और बाइक की सीधी टक्कर में बाइक सवार घायल, हेलमेट ने बचायी जान||चतरा लोकसभा: भाजपा प्रत्याशी कालीचरण सिंह ने दाखिल किया नामांकन, प्रदेश के कई बड़े नेता हुए शामिल||चतरा से कांग्रेस उम्मीदवार केएन त्रिपाठी 30 को करेंगे नामांकन||चतरा से भाजपा उम्मीदवार कालीचरण सिंह 26 को दाखिल करेंगे नामांकन||पलामू लोकसभा: अंतिम दिन तीन उम्मीदवारों ने किया नामांकन, कुल 11 ने भरा पर्चा||पलामू में 490 ग्राम अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, कैश समेत अन्य सामान बरामद
Friday, April 26, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरउत्तरी छोटानागपुरझारखंड

हजारीबाग ब्रेकिंग : मुखिया प्रत्याशी को अपराधियों ने मारी गोली

हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र में मुखिया प्रत्याशी को अपराधियों ने गोली मार दी है। प्रत्याशी इलाजरत है।

जानकारी के अनुसार कुसुंभा पंचायत के प्रधान प्रत्याशी सुशील कुमार महतो पर अपराधियों ने फायरिंग कर जान से मारने की कोशिश की। अपराधियों ने घटना को बुधवार रात उस वक्त अंजाम दिया, जब मुख्य प्रत्याशी बिष्णुगढ़ से अपने घर नावाटांड़ जा रहे थे। रास्ते में बाइक सवार अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, तब तक अपराधी भाग चुके थे।

इस घटना की सूचना बिष्णुगढ़ थाने में दी गई है। स्थानीय लोगों की मदद से सुनील कुमार को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है।

बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले सुनील महतो से रंगदारी मांगी गई थी। सुनील कुमार ने मामले को लेकर शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।