Breaking :
||KIDZEE लातेहार के बच्चों ने मतदाताओं से की अपील- पहले मतदान, फिर कोई काम||पलामू में शौच के लिए निकली नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, चार आरोपी गिरफ्तार||लातेहार अनुमंडल क्षेत्र में चुनाव के मद्देनजर चार जून तक धारा 144 लागू||विधायक लोबिन हेम्ब्रम झामुमो से निष्कासित, कार्यकताओं को दिग्भ्रमित करने का आरोप||टेंडर घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपी आलमगीर आलम का मंत्री पद से इस्तीफा||झारखंड के सरकारी स्कूलों में अब सात जून तक रहेगी गर्मी की छुट्टी, आदेश जारी||पलामू: ऑनर किलिंग में घायल अधेड़ की 20 दिन बाद रांची में इलाज के दौरान मौत||लातेहार: खातों का ऑडिट नहीं कराने वाले छह प्रत्याशियों को दिया गया नोटिस||पलामू ACB की कार्रवाई, नौ हजार घूस लेते शिक्षा विभाग का BPO गिरफ्तार||महिला कैदी ने जेल के दो कर्मियों पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, महिला आयोग को लिखा पत्र
Saturday, May 18, 2024
दक्षिणी छोटानागपुर

लोहरदगा : आईईडी की चपेट में आने से महुआ चुनने गई महिला की मौत

लोहरदगा : जिले के नक्सल प्रभावित पेशरार थाना क्षेत्र के बुलबुल जंगल में नक्सलियों के बिछाए आईईडी विस्फोट में एक महिला की जान चली गई। जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर शाम महिला जंगल में महुआ चुनने गई हुई थी। इसी दौरान आईईडी विस्फोट हुई जिसमे महिला की जान चली गई। महिला की पहचान सकुंति देवी के रूप में हुई है। मृतका अपने रिश्तेदार के गांव गोताग आई थी।

घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस घटनास्थल की ओर रवाना हो गई है। पुलिस कप्तान आर रामकुमार ने इस घटना की पुष्टि की है।

गौरतलब है कि बुलबुल जंगल में नक्सलियों ने जगह-जगह पर लैंडमाइन बिछा रखा है। आपको बता दें कि इसी जंगल में नक्सलियों के खिलाफ दो महीने पहले सुरक्षाबलों ने ऑपरेशन डबल बुल चलाया था। इस दौरान लैंडमाइन ब्लास्ट में सीआरपीएफ कोबरा बटालियन के दो जवान जख्मी भी हुए थे।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरें देखने के लिए यहाँ क्लिक करें

image source – file photo