खूंटी : छह नाबालिग लड़कों ने 10 साल की बच्ची के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म
झारखंड के खूंटी जिले में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। खबर है कि छह नाबालिग लड़कों ने 10 साल की बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया है। यह मामला जिले के टपकारा थाना क्षेत्र का है।
घटना खूंटी जिले के तपकरा थाना क्षेत्र की है। मामला तब सामने आया जब पीड़ित लड़की की मां ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच नाबालिग आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीँ एक आरोपी फरार है जिसकी तलाश की जा रही है।
क्या है पूरा मामला :
जानकारी के मुताबिक बुधवार को पास के गांव में एक शादी थी। इसी दौरान कुछ लड़कों का उस लड़की से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। उसी रात वह युवती अकेले अपने गांव लौट रही थी। फिर छह नाबालिग लड़कों ने उसे पकड़ लिया और जबरन सुनसान जगह पर ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद पीड़िता घर पहुंची और परिजनों को पूरे मामले की जानकारी दी।
झारखण्ड की ताज़ा ख़बरें देखने के लिए यहाँ क्लिक करें
पंचायत बुलाकर मामले को सुलझाने का प्रयास :
घटना के बाद गांव में पंचायत बुलाकर मामले को सुलझाने का प्रयास किया गया। लेकिन जब बात नहीं बनी तो तपकारा थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। सभी आरोपियों की उम्र 10 से 15 साल के बीच है।