Breaking :
||झारखंड में गर्मी से मिलेगी राहत, गरज के साथ बारिश के आसार, येलो अलर्ट जारी||चतरा, हजारीबाग और कोडरमा संसदीय क्षेत्र में मतदान कल, 58,34,618 मतदाता करेंगे 54 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला||चतरा लोकसभा: भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर, फैसला जनता के हाथ||भाजपा की मोटरसाइकिल रैली पर पथराव, कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट, कई घायल||झारखंड की तीन लोकसभा सीटों पर चुनाव प्रचार थमा, 20 मई को वोटिंग||पिता के हत्यारे बेटे की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त बंदूक बरामद समेत पलामू की तीन ख़बरें||चतरा लोकसभा क्षेत्र के नक्सल प्रभावित इलाके में नौ बूथों का स्थान बदला, जानिये||झारखंड हाई कोर्ट में 20 मई से ग्रीष्मकालीन अवकाश||पलामू: हार्डकोर इनामी माओवादी नीतेश के दस्ते का सक्रिय सदस्य गिरफ्तार||लातेहार: 65 हेली ड्रॉपिंग बूथ के लिए शुभकामनायें लेकर मतदान कर्मी रवाना
Monday, May 20, 2024
झारखंड

Jharkhand Weather Update – लातेहार समेत इन चार जिलों में लू चलने की चेतावनी

Jharkhand Weather Update

रांची : मौसम विभाग ने राज्य के उत्तर-पश्चिम हिस्सों में कुछ स्थानों पर लू की चेतावनी जारी की है। इस दौरान न्यूनतम तापमान में भी इजाफा होने की संभावना है।

झारखंड में गर्मी धीरे-धीरे बढ़ती जा रही है। मौसम विभाग ने सोमवार को झारखंड के चार जिलों में लू चलने की चेतावनी जारी की है। इन चार जिलों में गढ़वा, पलामू, चतरा और लातेहार शामिल हैं।

सामान्य तापमान में करीब 5 डिग्री की बढ़ोतरी

इन चार जिलों में न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। रविवार को मेदिनीनगर और गोड्डा में अधिकतम तापमान 40.7 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से 5.2 डिग्री सेल्सियस अधिक था। जबकि राजधानी रांची में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं लातेहार में अधिकतम तापमान 36 डिग्री रहा।

स्वास्थ्य विभाग ने जारी की गाइडलाइंस

इधर, मौसम में बदलाव को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने गाइडलाइन भी जारी की है। इसके तहत राज्य के सभी जिलों को गर्मी की समस्या से निपटने के लिए समय से पहले उचित व्यवस्था करने को कहा गया है। साथ ही स्वास्थ्य केंद्रों में जीवन रक्षक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया है।

इसे भी पढ़ें :- नाबालिग से दुष्कर्म कर युवक ने बनाया वीडियो, वायरल करने का भय दिखाकर 6 साथियों ने भी किया गैंगरेप

Jharkhand Weather Update


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *