Breaking :
||भाजपा की मोटरसाइकिल रैली पर पथराव, कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट, कई घायल||झारखंड की तीन लोकसभा सीटों पर चुनाव प्रचार थमा, 20 मई को वोटिंग||पिता के हत्यारे बेटे की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त बंदूक बरामद समेत पलामू की तीन ख़बरें||चतरा लोकसभा क्षेत्र के नक्सल प्रभावित इलाके में नौ बूथों का स्थान बदला, जानिये||झारखंड हाई कोर्ट में 20 मई से ग्रीष्मकालीन अवकाश||पलामू: हार्डकोर इनामी माओवादी नीतेश के दस्ते का सक्रिय सदस्य गिरफ्तार||लातेहार: 65 हेली ड्रॉपिंग बूथ के लिए शुभकामनायें लेकर मतदान कर्मी रवाना||KIDZEE लातेहार के बच्चों ने मतदाताओं से की अपील- पहले मतदान, फिर कोई काम||पलामू में शौच के लिए निकली नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, चार आरोपी गिरफ्तार||लातेहार अनुमंडल क्षेत्र में चुनाव के मद्देनजर चार जून तक धारा 144 लागू
Sunday, May 19, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरलातेहार

बरवाडीह में धानक्रय केंद्र का उद्घाटन, धान की खरीदारी शुरू

शशि शेखर/बरवाडीह

लातेहाऱ : बुधवार को धान अधिप्राप्ति योजना के तहत प्रखंड मुख्यालय के लैंपस भवन में धानक्रय केंद्र की शुरुआत की गई। जिसका विधिवत उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश सहाय विधायक प्रतिनिधि प्रेम सिंह पिंटू सांसद प्रतिनिधि कन्हाई प्रसाद प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी अनुज शरण समेत कई कई अन्य जनप्रतिनिधियों के द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया।

धानक्रय केंद्र की शुरुआत किए जाने के बाद केचकी पंचायत सरईडीह के किसान कि धान की खरीदारी की गई। धान क्रय केंद्र की शुरुआत किए जाने को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश सहाय ने कहा कि प्रखंड क्षेत्र के किसानों को धान की बिक्री करने में किसी भी तरह की परेशानी ना हो इसको लेकर विभाग के सभी अधिकारियों को दिशा निर्देश दिया गया है। किसान बेहिचक आकर अपना नंबर आने पर धान की बिक्री कर सकते हैं।

वहीं प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी अनुज शरण ने कहा कि किसान धान बिक्री करने के पूर्व अपना निबंधन करवाएंगे। जिसके बाद वह अपनी बारी आने पर धान क्रय केंद्र में आकर धान की बिक्री कर सकेंगे। किसानों को प्रति क्विटल उन्नीस 1940 केंद्र के साथ झारखंड सरकार की ओर से ₹110 प्रति क्विंटल दिए जाएंगे।

इस तरह मौके पर राजद के प्रदेश महासचिव अजय चंद्रवंशी, कांग्रेसी नेता रविंद्र राम, नसीम अंसारी, अनिल सिंह, शिवानंद तिवारी, राजद अध्यक्ष अली हसन अंसारी, पूर्व मुखिया हुलास सिंह, भाजपा उपाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, अवधेश मेहरा समेत कई लोग मौजूद थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *