Friday, April 18, 2025
पलामू प्रमंडलबालूमाथलातेहार

लातेहार: बालूमाथ में चूल्हा जलाने के दौरान महिला को सांप ने काटा, हालत गंभीर, रिम्स रेफर

शशि भूषण गुप्ता/बालूमाथ

लातेहार : बुधवार की देर शाम बालूमाथ थाना क्षेत्र के जाला ग्राम में कोयला चूल्हा जलाने के दौरान एक महिला को सांप ने काट लिया। जिससे उसकी तबीयत काफी बिगड़ गयी। महिला की पहचान जाला ग्राम निवासी राजेश यादव की पत्नी सीमा देवी 25 वर्ष के रूप में हुई है। जिसे गंभीर अवस्था में बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां पर डॉक्टर ध्रुव कुमार ने महिला की स्थिति को गंभीर और चिंताजनक देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

मिली जानकारी के अनुसार महिला घर में खाना बनाने के लिए घर के बाहर कोयला चूल्हा जला रही थी। इसी दौरान उसके पैर में किसी विषैले सांप ने डस लिया। फिलहाल महिला की स्थिति चिंताजनक बतायी जा रही है।