Breaking :
||KIDZEE लातेहार के बच्चों ने मतदाताओं से की अपील- पहले मतदान, फिर कोई काम||पलामू में शौच के लिए निकली नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, चार आरोपी गिरफ्तार||लातेहार अनुमंडल क्षेत्र में चुनाव के मद्देनजर चार जून तक धारा 144 लागू||विधायक लोबिन हेम्ब्रम झामुमो से निष्कासित, कार्यकताओं को दिग्भ्रमित करने का आरोप||टेंडर घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपी आलमगीर आलम का मंत्री पद से इस्तीफा||झारखंड के सरकारी स्कूलों में अब सात जून तक रहेगी गर्मी की छुट्टी, आदेश जारी||पलामू: ऑनर किलिंग में घायल अधेड़ की 20 दिन बाद रांची में इलाज के दौरान मौत||लातेहार: खातों का ऑडिट नहीं कराने वाले छह प्रत्याशियों को दिया गया नोटिस||पलामू ACB की कार्रवाई, नौ हजार घूस लेते शिक्षा विभाग का BPO गिरफ्तार||महिला कैदी ने जेल के दो कर्मियों पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, महिला आयोग को लिखा पत्र
Saturday, May 18, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडलोहरदगा

लोहरदगा: नाबालिग लड़की के साथ पांच युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, मामला दर्ज

Lohardaga Gang Rape News

लोहरदगा : कुडू थाना क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिग लड़की को अगवा कर पांच युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। लिखित शिकायत पर पुलिस ने पांच युवकों पर सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। फिलहाल, सभी आरोपी फरार हैं। पुलिस ने पीड़ित लड़की का मेडिकल चेकअप कराकर बयान कलमबद्ध कराया है।

बताया जाता है कि नाबालिग लड़की गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने गयी थी। देर रात जब लड़की शादी समारोह से घर लौट रही थी तो पांच युवकों ने उसे अगवा कर लिया तथा गांव से दूर ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। अहले सुबह लड़की को उसी हालत में धमकी देकर गये कि किसी को जानकारी दी तो अंजाम ठीक नहीं होगा। सुबह किसी तरह लड़की घर पहुंची। डरी-सहमी लड़की ने किसी को कोई जानकारी नहीं दी लेकिन तबीयत बिगड़ने के बाद जब परिजनों ने पूछताछ किया तो मामले का खुलासा हो गया।

थाना प्रभारी कुलदीप राज टोप्पो ने बताया कि नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। लड़की का मेडिकल चेकअप कराया गया है। आरोपी फरार हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है।

Lohardaga Gang Rape News