Breaking :
||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के||लातेहार: बालूमाथ कस्तूरबा गांधी विद्यालय का इंटर साइंस व आर्ट्स का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत||लातेहार: तालाब से बोरा में बंद भारी मात्रा में मिला वोटर आईडी कार्ड, किसने और क्यों फेंका बना चर्चा का विषय||झारखंड: इंटर के तीनों संकाय के नतीजों में लड़कियों ने मारी बाजी||इंटर रिजल्ट में भी लातेहार के छात्रों ने राज्य में लहराया परचम, कॉमर्स में पहले और साइंस में दूसरे स्थान पर||पलामू के अमित ने इंटर साइंस में झारखंड में प्राप्त किया चौथा स्थान, बना जिला टॉपर||छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 3 महिला नक्सली समेत 10 नक्सली ढेर||मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने लोकसभा चुनाव में झारखंड का मतदान प्रतिशत बेहतर रहने की जतायी संभावना
Wednesday, May 1, 2024
नेतरहाटपलामू प्रमंडललातेहार

नेतरहाट आवासीय विद्यालय के योगा ग्रुप के दो छात्रों का राष्ट्रीय स्तर पर चयन

लातेहार : जमशेदपुर में आयोजित राज्य स्तरीय योग प्रतियोगिता में नेतरहाट आवासीय विद्यालय के दो छात्र अंकित कुमार एवं दिलीप गंझू का राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

ज्ञात हो कि नेतरहाट आवासीय विद्यालय के सात छात्र राज्य स्तरीय योग प्रतियोगिता में लातेहार जिला की तरफ से सम्मिलित हुए थे। इनमें से सभी छात्रों का प्रदर्शन उत्कृष्ट रहा किंतु दो छात्रों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए चुना गया है। यह दोनों छात्र अब राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे। चयनित होने वाले दोनों छात्रों को आज सम्मेलन में विद्यालय के प्राचार्य डॉ प्रसाद पासवान ने प्रमाण पत्र एवं मैडल से सम्मानित किया। साथ ही प्रतियोगिता में भाग लेने वाले अन्य छात्रों का भी प्रदर्शन उत्कृष्ट रहा एवं उन्हें भी प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया। विद्यालय के योग प्रशिक्षक श्री बसंत तिर्की को भी प्राचार्य ने सम्मानित किया गया।

मालूम हो कि योग दल के छात्रों के उत्कृष्ट प्रदर्शन में बसंत तिर्की की महत्वपूर्ण भूमिका रही। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में रांची जिले का प्रथम स्थान रहा। वहीं लातेहार जिला तृतीय स्थान पर रहा। राष्ट्रीय स्तर पर अंकित कुमार एवं दिलीप गंझू के चयन होने पर पूरे विद्यालय परिवार में हर्ष एवं खुशी का माहौल है।

Netarhat School News Today