Breaking :
||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा||पलामू में माओवादियों ने लगाये चुनाव बहिष्कार के पोस्टर||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के
Friday, May 3, 2024
पलामूपलामू प्रमंडल

पलामू: सतबरवा के पोंची में खुला एसबीआई सीएसपी सेंटर, लोगों को मिलेगी सुविधा समेत तीन खबरें

शिल्पा/ सतबरवा

पलामू : जिले के सतबरवा प्रखंड के पोची एनएच 75 पर सोमवार को महेंद्र मेहता के आवास में भारतीय स्टेट बैंक का ग्राहक सेवा केंद्र खोला गया। जिसका उद्घाटन सतबरवा एसबीआई कृषि विकास शाखा के उप प्रबंधक विकास कुमार गुप्ता ने फीता काटकर किया।

मौके पर सिस्टम लिमिटेड के क्षेत्रीय प्रबंधक अहमद हुसैन, प्रखंड कृषि पदाधिकारी धर्मेंद्र कुमार, बीपीआरओ सुरेश ठाकुर, मेदिनीनगर विधायक के सतबरवा प्रखंड प्रतिनिधि राणा प्रताप कुशवाहा सीएसपी केंद्र संचालक विकेश कुमार उपस्थित थे।

फील्ड ऑफिसर विकास गुप्ता ने कहा कि गांव में सीएसपी केंद्र खुलने से लोगों को सहूलियत होगी। इस ग्राहक सेवा केंद्र में पीएम सुरक्षा बीमा के अलावे सामाजिक सुरक्षा के तहत अटल पेंशन योजना, पीएमजेवाई, पीएमएसबीवाई तथा एपीवाई का बीमाधारकों के लिए सुविधा दी गयी है। उन्होंने सीएसपी संचालक को निर्देश दिया कि खाता खोलने के समय खाताधारियों को मिलने वाली लाभ के बारे में जानकारी देना सुनिश्चित करेंगे।

राजेश कुमार ने बताया कि जनधन का खाता खोला जायेगा, पैसा निकासी और जमा कराये जायेंगे।

इस मौके पर दीपक कुमार, संदीप कुमार, सिकंदर भुईया, मंटू विश्वकर्मा, संजय पासी मौजूद थे।

पलामू : महिला दिवस पर सतबरवा की किसान महिलाओं को मिला सरसों का बीज

सतबरवा : महिला दिवस पर खेती करने वाले किसान महिलाओं को प्रोत्साहित किया गया। सतबरवा प्रखंड कार्यालय परिसर में सोमवार को महिला लक्ष्मी देवी, उर्मिला देवी, अनीता देवी, रुबेदा खातून को प्रखंड कृषि पदाधिकारी धर्मेंद्र कुमार और एटीएम प्रियंका कुमारी के द्वारा दो किलोग्राम का पैकेट में बंद सरसों बीज खेतों में सोने के लिए दिया गया।

धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि यह गर्व की बात है कि हमारे क्षेत्र में महिला किसान खेती करके आत्मनिर्भर बन रही है। ऐसी महिलाओं को महिला दिवस पर प्रोत्साहित किया जा रहा है ताकि अपने खेतों में तिलहन का फसल उपजाकर आत्मनिर्भर बन सके।सभी महिलाएं बारी पंचायत के खामडीह गांव में खेती करती है।

एटीएम प्रियंका कुमारी ने बताया कि प्रखंड के 10 पंचायत के लिए 2 किलोग्राम का 68 सरसों बीज का पैकेट प्राप्त हुआ है, पहले दिन 13 पैकेट का वितरण कर दिया गया है। ‌इस मौके पर कृषि मित्र योगेंद्र भुईया, मनोज सिंह घनश्याम साहू, सुदामा यादव मौजूद थे।

भगवान का कथा सुनने से अमंगल का नाश होता है : केशव प्रिया

सतबरवा : भगवान का कथा सुनने से व्यक्ति के जीवन मंगल होता है उक्त बातें वृंदावन से पधारी कथा वाचिका केशव प्रिया ने रविवार की रात्रि में पलामू जिले के सदर मेदिनीनगर प्रखंड के पोलपोल अंतर्गत शिवबेल घोरही में दुर्गा पूजा महोत्सव के प्रथम दिन के कथा के दौरान कहीं।

उन्होंने कहा कि भगवान की कथा सुनने से व्यक्तियों में अमंगल का नाश हो जाता है, हमें श्रद्धा के साथ भगवान की कथा सुननी चाहिए। उसे जीवन मे उतारने की भीजरूरत है। भगवत कथा सतसंग का मार्ग प्रशस्त करता है, कलयुग में खासकर भागवत की चर्चा जीवन को सार्थक करने का एकमात्र उपाय है। प्रभु श्री राम के गुणों की व्याख्या रामचरित्र मानस में की गयी है, श्री राम का अवतार मनुष्य के रूप में पृथ्वी पर कल्याण करने के हुआ। मानव जीवन में जहां प्रभु की कथा होती है वहां का वातावरण शुद्ध हो जाता हैं।

Palamu Satbarwa Latest News