Breaking :
||पलामू में छह पशु तस्कर गिरफ्तार, चार फरार, 55 मवेशी बरामद||पलामू: राजद नेता तेजस्वी यादव ने केन्द्र की मोदी सरकार पर जमकर बोला हमला||पलामू में दो महिलाओं के साथ दुष्कर्म, हवलदार व प्रभारी पर आरोप||मोदी ने किया झारखंड और बिहार को नक्सलवाद से मुक्त : अमित शाह||किसी के माई के लाल में दम नहीं की आरक्षण को खत्म कर दे : राजनाथ सिंह||झारखंड में 13 मई से खुलेंगे सभी सरकारी व निजी विद्यालय, सरकार ने जारी किया आदेश||रांची में ब्राउन शुगर के मुख्य सप्लायर समेत छह तस्कर गिरफ्तार||रांची में अपराध की योजना बनाते चार बदमाश गिरफ्तार, हथियार बरामद||लातेहार: बालूमाथ में जहरीले जंतु के काटने से महिला की मौत, परिजनों का हाल बेहाल||पीएम मोदी, अमित शाह और राजनाथ सिंह झारखंड में करेंगे चुनावी सभा
Saturday, May 11, 2024
पलामू प्रमंडललातेहार

लातेहार: लंबे समय से फरार चल रहे लाल व स्थायी वारंटी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

लातेहार: सदर थाना पुलिस ने शुक्रवार को लंबे समय से फरार चल रहे एक लाल व एक स्थायी वारंटी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी चंद्रशेखर चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि सदर थाना क्षेत्र के मोंगर गांव निवासी लाल वारंटी छोटू राम को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

छोटू राम पर कोर्ट ने रेड वारंट जारी किया था। उसके खिलाफ लातेहार थाना कांड संख्या 195-2014 में भादवि की धारा 363 व 366ए का मामला दर्ज था। उन्होंने बताया कि छोटू काफी समय से फरार चल रहा था।

उन्होंने बताया कि इधर सदर थाना क्षेत्र के बाजकुम निवासी महावीर सिंह के खिलाफ अदालत से स्थायी वारंट जारी हुआ थ। उसे भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। उसके खिलाफ बरकाकाना रेलवे स्टेशन में मामला दर्ज किया गया था। इसी मामले में वह लंबे समय से फरार चल रहा था।