Breaking :
||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा||पलामू में माओवादियों ने लगाये चुनाव बहिष्कार के पोस्टर||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के
Friday, May 3, 2024
पलामू प्रमंडलबालूमाथलातेहार

लातेहार: बालूमाथ में मां अम्बे कंपनी के हाइवा ने एक युवक को मारी टक्कर, आक्रोशित ग्रामीणों ने रोकी कंपनी की गाड़ियां

शशि भूषण गुप्ता/बालूमाथ

लातेहार : बालूमाथ प्रखंड मुख्यालय स्थित शहीद चौक के पास गुरुवार को अनियंत्रित हाइवा जेएच 10 सीजे 4659 ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार घायल युवक चंदन कुमार पिता शंकर श्रीवास्तव ग्राम चाटी टोला थाना ब्लॉक बालूमाथ निवासी अपने घर जा रहा था। इसी दौरान शहीद चौक के पास वह अनियंत्रित हाइवा की चपेट में आ गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने ट्रांसपोर्ट कंपनी मां अंबे की गाड़ियों को बालूमाथ शहीद चौक पर सड़क किनारे खड़ा कर दिया और दिन में बालूमाथ शहर में मालवाहक वाहनों की नो इंट्री की मांग करने लगे। जिससे वाहनों की लंबी कतार लग गयी।

घटना की सूचना पाकर बालूमाथ पुलिस मौके पर पहुंची और उक्त हाइवा को जब्त कर लिया और जामकर्ताओं से कहा कि इस संबंध में तुबेद से कुसमाही साइडिंग तक माल ले जाने वाली ट्रांसपोर्टर कंपनी मां अंबे को थाने में बुलाकर बैठक किया जायेगा। आप लोग भी आकर अपना पक्ष रखें, इसके बाद जाम समाप्त हो गया।

आपको बता दें कि बालूमाथ में कई कंपनियों द्वारा ट्रांसपोर्ट का काम किया जाता है। इनका परिचालन बालूमाथ एनएच 22 से होता है। वाहन चालक गति सीमा नियम का पालन नहीं करते हैं, जिसके कारण आए दिन कई दुर्घटनाएं होती रहती हैं। स्थानीय ग्रामीणों ने इस मामले पर लातेहार उपायुक्त से पहल करते हुए गति सीमा तय करने और दिन में मालवाहक वाहनों के शहर में प्रवेश पर रोक लगाने की मांग की है।

Balumath Latehar Latest News