Breaking :
||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा||पलामू में माओवादियों ने लगाये चुनाव बहिष्कार के पोस्टर||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के
Friday, May 3, 2024
पलामूपलामू प्रमंडल

पलामू: शॉर्ट सर्किट से लगी आग, बाइक समेत दो लाख की संपत्ति जलकर खाक

पलामू : जिले के हैदरनगर थाना क्षेत्र के सजवन गांव में रविवार देर रात बिजली के शॉर्ट सर्किट से देवेन्द्र कुमार मेहता के घर में अचानक आग लग गयी, जिससे घर से बाहर खड़ी डिस्कवर बाइक के अलावा घर में रखे बर्तन, वस्त्र, अनाज सहित सारे सामान जलकर खाक हो गये। इस घटना में करीब दो लाख रुपये की संपति जलकर नष्ट होने का अनुमान लगाया गया है।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

घटना के एक घंटे बाद खरगड़ा पंचायत के पूर्व मुखिया जितेन्द्र कुमार सहयोगी अजित विश्वकर्मा, विरेन्द्र मेहता, सुरेश मेहता, विपीन मेहता सहित अन्य लोगों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे एवं आग पर काबू करने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। सोमवार अहले सुबह आग पर पूरी तरह काबू पाया गया, किन्तु तबतक भुक्तभोगी की सारी संपति जलकर नष्ट हो चुकी थी।

पूर्व मुखिया जितेन्द्र ने कहा कि देवेन्द्र दो भाई में बड़े हैं। इनके पिता का निधन बचपन में ही होने से गरीबी से जूझ रहे हैं। घर के आसपास साग सब्जी उत्पादन कर परिवार का भरण पोषण करते हैं। किन्तु इस घटना से इस परिवार को सिर से छत्त की साया छीन गया है और अर्थिक संकट गहरा गया है। उन्होंने स्थानीय प्रशासन से इस घटना की जांच कराकर अविलंब सरकारी सहायता प्रदान कराने की मांग की है।

Palamu Latest News Today