Breaking :
||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के||लातेहार: बालूमाथ कस्तूरबा गांधी विद्यालय का इंटर साइंस व आर्ट्स का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत||लातेहार: तालाब से बोरा में बंद भारी मात्रा में मिला वोटर आईडी कार्ड, किसने और क्यों फेंका बना चर्चा का विषय||झारखंड: इंटर के तीनों संकाय के नतीजों में लड़कियों ने मारी बाजी||इंटर रिजल्ट में भी लातेहार के छात्रों ने राज्य में लहराया परचम, कॉमर्स में पहले और साइंस में दूसरे स्थान पर||पलामू के अमित ने इंटर साइंस में झारखंड में प्राप्त किया चौथा स्थान, बना जिला टॉपर||छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 3 महिला नक्सली समेत 10 नक्सली ढेर
Thursday, May 2, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडलोहरदगा

लोहरदगा: दिवाली की रात जुआ खेल रहे ग्रामीणों पर हथियारबंद अपराधियों का हमला, लूटपाट व गोलीबारी, महिला घायल

लोहरदगा : कुडू थाना क्षेत्र के उडुमुड़ू बारीडीह गांव में रविवार देर रात घर के बाहर दीपावली के मौके पर जुआ खेल रहे ग्रामीणों पर अपराधियों ने धावा बोल दिया। अपराधियों द्वारा की गयी गोलीबारी में एक महिला घायल हो गयी है। महिला को कुड़ू सीएचसी में इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया गया है । अपराधियों ने आधा दर्जन मोबाइल तथा लगभग दस हजार रुपए छीन कर फरार हो गये।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

थाना प्रभारी विश्वजीत कुमार सिंह मौके पर पहुंचे तथा मामले की जांच में जुट गये। तीन मोबाइल खेत से बरामद किया गया है। बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के उडुमुड़ू बारीडीह गांव में दीपावली के मौके पर लगभग दो दर्जन ग्रामीण एक स्थान पर जुआ खेल रहे थे। इसी बीच रविवार देर रात लगभग एक बजे एक दर्जन हथियारबंद अपराधी मौके पर पहुंचे व जुआ खेल रहे हथियार के नोंक पर ग्रामीणों को अपने कब्जे में करते हुए लुटपाट शुरू कर दिया ।

अपराधियों ने विरोध करने पर कुछ युवकों के साथ मारपीट किया। ग्रामीणों द्वारा शोर मचाने के बाद ग्रामीण घर से बाहर निकलने लगें। ग्रामीणों को घरों से बाहर निकलते देख अपराधी भागने का फिराक ढुंढने लगे। निकलने के क्रम में अपराधियों ने दशहत फैलाने के उद्देश्य से फायरिंग शुरू कर दिया। इस गोलीबारी की घटना में बारीडीह गांव निवासी कुरतो उरांव की पत्नी कैरी उरांव के पैर में गोली लग गयी। इससे गांव में दशहत उत्पन्न हो गया। गोलीबारी करते हुए अपराधी भागने में सफल हो गये। गोली लगने से महिला घायल होकर सड़क में गिर गयी।

Lohardaga Latest News Today