Breaking :
||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के||लातेहार: बालूमाथ कस्तूरबा गांधी विद्यालय का इंटर साइंस व आर्ट्स का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत||लातेहार: तालाब से बोरा में बंद भारी मात्रा में मिला वोटर आईडी कार्ड, किसने और क्यों फेंका बना चर्चा का विषय||झारखंड: इंटर के तीनों संकाय के नतीजों में लड़कियों ने मारी बाजी||इंटर रिजल्ट में भी लातेहार के छात्रों ने राज्य में लहराया परचम, कॉमर्स में पहले और साइंस में दूसरे स्थान पर||पलामू के अमित ने इंटर साइंस में झारखंड में प्राप्त किया चौथा स्थान, बना जिला टॉपर||छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 3 महिला नक्सली समेत 10 नक्सली ढेर
Thursday, May 2, 2024
पलामू प्रमंडललातेहार

लातेहार: चिकित्सकों के कार्य बहिष्कार से स्वास्थ्य सेवायें ठप, मरीज हलकान

लातेहार में डॉक्टर हड़ताल पर

लातेहार : राज्य में लगातार हो रहे चिकित्सकों पर हमले के विरोध में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) व झारखंड स्वास्थ्य सेवा संघ (झासा) के संयुक्त आह्वान पर जिले के सरकारी व निजी अस्पतालों के चिकित्सकों ने बुधवार को स्वास्थ्य सेवाओं को ठप कर दिया है।

हालांकि, इमरजेंसी सेवा और अस्पताल में भर्ती मरीजों के इलाज को हड़ताल से बाहर रखा गया है। यह कार्य बहिष्कार गुरुवार की सुबह छह बजे तक रहेगी। हड़ताल का मुख्य उद्देश्य चिकित्सकों को सुरक्षा प्रदान करना है।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

मौके पर जिला मुख्यालय के सभी चिकित्सक सदर अस्पताल स्थित उपाधीक्षक कार्यालय में एकत्रित हुए। इस दौरान चिकित्सकों ने सुरक्षा की मांग की और चिकित्सकों पर हुए हमलों पर विरोध जताया।

इधर, इस हड़ताल के दौरान आपातकालीन सेवा को छोड़कर अन्य कार्य पूरी तरह से बाधित रहे। ओपीडी में मरीजों का इलाज नहीं होने से मरीजों की भीड़ से सदर अस्पताल में अफरातफरी मच गयी। इस दौरान ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले मरीजों का सामान्य दिनों की तरह इलाज नहीं हो सका। कई मरीज बिना इलाज कराये ही वापस लौट गये तो कई मरीज डॉक्टरों से इलाज की गुहार लगाते नजर आये।

इस अवसर पर झासा अध्यक्ष सिविल सर्जन डॉ. दिनेश कुमार ने कहा कि पिछले 15 दिनों में प्रदेश के विभिन्न जिलों में डॉक्टरों पर हमले के आधा दर्जन मामले सामने आ चुके हैं। लेकिन चिकित्सकों की सुरक्षा को लेकर सरकार के द्वारा अब तक कोई कदम नहीं उठाये गये।

आईएमए पलामू प्रमंडल के संयुक्त सचिव डॉ. एसके सिंह ने कहा कि डॉक्टरों पर जानलेवा हमले व मारपीट के विरोध में हम सभी डॉक्टरों ने एक दिन की सांकेतिक हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि डॉक्टरों की सुरक्षा व अन्य मांगों को लेकर पूर्व में भी मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा जा चुका है। लेकिन अभी तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है।

इस अवसर पर आईएमए जिलाध्यक्ष डॉ. एसपी शर्मा, उपाध्यक्ष डॉ. अरविंद कुमार, डॉ. शंभुनाथ चौधरी, डॉ. सुनील कुमार भगत, डॉ. श्रवण कुमार, डॉ. शोभना, डॉ. प्रियंका, डॉ. सीमा रानी सहित अन्य मौजूद रहे।

लातेहार में डॉक्टर हड़ताल