Breaking :
||चतरा से कांग्रेस उम्मीदवार केएन त्रिपाठी 30 को करेंगे नामांकन||चतरा से भाजपा उम्मीदवार कालीचरण सिंह 26 को दाखिल करेंगे नामांकन||पलामू लोकसभा: अंतिम दिन तीन उम्मीदवारों ने किया नामांकन, कुल 11 ने भरा पर्चा||पलामू में 490 ग्राम अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, कैश समेत अन्य सामान बरामद||झारखंड में दो IPS अधिकारियों का तबादला, अधिसूचना जारी||पलामू में देशी पिस्तौल के साथ तीन बदमाश गिरफ्तार, जेल||पलामू: हाथों की मेहंदी का रंग उतरने से पहले ही उजड़ गया मांग का सिन्दूर, शादी के छह दिन बाद ही दूल्हे की सड़क हादसे में मौत||पलामू: महुआ चुनने गयी दो सगी बहनों की नदी में डूबने से मौत, आक्रोश||पलामू: दो ऑटो की टक्कर में एक महिला की मौत, शादी समारोह से लौट रहे एक ही परिवार के नौ घायल||पलामू: दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत, पंद्रह घायल
Friday, April 26, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडलोहरदगा

लोहरदगा: नाचते-झूमते लातेहार के बारातियों को पिकअप ने रौंदा, एक की मौत, छह घायल

लोहरदगा में बारातियों को रौंदा

लोहरदगा : कुडू थाना क्षेत्र के फुलसुरी कोठी टोला गांव में बुधवार को डीजे लदे वाहन नाचते-झूमते बारातियों की भीड़ में घुस गया वाहन की चपेट में आने से एक बाराती की मौत हो गयी, जबकि छह से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। कई लोगों को मामूली चोटें भी आयी हैं। घटना से खुशी का माहौल मातम में बदल गया।

गंभीर रूप से घायलों को किसी तरह कुडू अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद रांची रिम्स रेफर कर दिया गया है। सूचना पर थाना प्रभारी विश्वजीत कुमार सिंह कुडू अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल जाना।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

घायलों में श्यामजी उरांव ने बताया कि लातेहार जिले के चंदवा थाना क्षेत्र के किता गांव निवासी पांडु उरांव के पुत्र मनोज उरांव का विवाह कुडू थाना क्षेत्र के फुलसूरी कोठी टोला निवासी सुखदेव उरांव की पुत्री पूजा कुमारी के साथ तय हुआ था। बुधवार को शादी करने के लिए वे सुबह दस बजे बारात लेकर वहां पहुंचे थे। सभी बाराती नाचते-गाते लड़की के घर जा रहे थे। इसी बीच डीजे लदा वाहन का चालक गाड़ी को खड़ा कर दिया और नाच गाना देखने लगा।

इसी बीच किसी बाराती ने गाड़ी की चाबी को घुमा दिया। इससे वाहन स्टार्ट हुआ और नाचते-गाते बारातियों के बीच घुस गया। गाड़ी की रफ्तार अचानक तेज हो गयी। इससे बारातियों में अफरातफरी मच गयी। बाराती बदहवास होकर इधर-उधर भागने लगे। इस दौरान वाहन ने कई लोगों को रौंद डाला।

इसमें किता गांव निवासी सूरज उरांव की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि किता गांव निवासी अमर लोहरा, सिरिस उरांव, रोशन उरांव, रमंती कुमारी, रंजन उरांव, श्यामजी उरांव गंभीर रूप से घायल हो गये। गंभीर रूप से घायल अमर लोहरा, रोशन उरांव, सुमति उरांव, रमंती कुमारी को रांची रिम्स रेफर कर दिया गया है।

पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है।

लोहरदगा में बारातियों को रौंदा