Breaking :
||जड़ से खत्म कर दिया जायेगा झारखंड से नक्सलवाद : राज्यपाल||लातेहार: स्कूलों में शिक्षकों की कमी के खिलाफ मनिका में छात्रों व अभिभावकों ने किया प्रदर्शन||झारखंड में 15 सीओ की ट्रांसफर-पोस्टिंग, अधिसूचना जारी||झारखंड प्रशासनिक सेवा के 12 प्रतीक्षारत अधिकारियों की पोस्टिंग||लातेहार: कस्तूरबा विद्यालय में शॉर्ट सर्किट से भगदड़ समेत बालूमाथ की पांच खबरें||लातेहार: छिपादोहर में JJMP का एरिया कमांडर हथियार के साथ गिरफ्तार||05 अक्टूबर को होगी झारखंड कैबिनेट की बैठक||पलामू: बाइक दुर्घटना में दो युवकों की मौत, दो की हालत गंभीर, डिजनीलैंड मेला देखकर एक ही बाइक से लौट रहे थे घर||पलामू: मनरेगा लोकपाल के औचक निरीक्षण में मिली कई अनियमिततायें, पंचायत दिवस पर बंद मिले सचिवालय||झारखंड: IED ब्लास्ट में कोबरा बटालियन का एक जवान शहीद, एक घायल, मुख्यमंत्री ने जताया दुःख
Saturday, September 30, 2023
पलामू प्रमंडललातेहार

लातेहार: नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी ने की लोगों से अपील, सड़क किनारे रखे ईंट, बालू हटायें, अन्यथा होगी कार्रवाई

लातेहार : नगर पंचायत कार्यपालक पदाधिकारी राजीव रंजन ने शहरी क्षेत्र के आम लोगों से सड़क किनारे रखे ईंट, बालू व अन्य सामग्री हटाने की अपील की है। ऐसा नहीं करने पर संबंधित व्यक्तियों पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।

कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि सड़क किनारे ईंट, बालू व छरी रखने से आम लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। उन्होंने 48 घंटे के अंदर सड़क किनारे रखी सामग्री को हटाने की अपील की है।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

उन्होंने कहा कि अगर 48 घंटे के अंदर इन सामग्रियों को नहीं हटाया गया तो झारखंड नगरपालिका अधिनियम के तहत सामग्री रखने वाले लोगों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जायेगी।

कार्यपालक पदाधिकारी ने कहा कि शहरी क्षेत्र में अनाधिकृत रूप से मकान का निर्माण नहीं होना चाहिए। नक्शा स्वीकृत कराने के बाद ही मकान बनवायें। जांच के दौरान पकड़े जाने पर कार्रवाई की जायेगी।

उन्होंने कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत वार्ड में कूड़ा सफाई के लिए वाहन नहीं जा रहे हैं, तो आप इसकी जानकारी ऑफिस में दे सकते हैं। उन्होंने शहरी क्षेत्र के लोगों से किसी भी प्रकार की समस्या के समाधान के लिए सीधे कार्यालय से संपर्क करने की अपील की है।