Breaking :
||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के||लातेहार: बालूमाथ कस्तूरबा गांधी विद्यालय का इंटर साइंस व आर्ट्स का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत||लातेहार: तालाब से बोरा में बंद भारी मात्रा में मिला वोटर आईडी कार्ड, किसने और क्यों फेंका बना चर्चा का विषय||झारखंड: इंटर के तीनों संकाय के नतीजों में लड़कियों ने मारी बाजी||इंटर रिजल्ट में भी लातेहार के छात्रों ने राज्य में लहराया परचम, कॉमर्स में पहले और साइंस में दूसरे स्थान पर||पलामू के अमित ने इंटर साइंस में झारखंड में प्राप्त किया चौथा स्थान, बना जिला टॉपर||छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 3 महिला नक्सली समेत 10 नक्सली ढेर||मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने लोकसभा चुनाव में झारखंड का मतदान प्रतिशत बेहतर रहने की जतायी संभावना||पलामू: तेज रफ्तार बोलेरो बाइक सवार को रौंदते हुए पलटा, एक की मौत, महिला समेत छह घायल
Wednesday, May 1, 2024
पलामू प्रमंडललातेहार

लातेहार जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव परिणाम घोषित, राजमणि प्रसाद बने अध्यक्ष

लातेहार : जिला अधिवक्ता संघ के सत्र 2023-25 का चुनाव परिणाम की घोषणा शनिवार को कर दी गयी। राजमणि प्रसाद ने अपने प्रतिद्वंदी अरुण कुमार द्विवेदी को 33 वोट से हराकर अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष बने। जबकि उपाध्यक्ष पद के लिए पंकज कुमार ने अपने प्रतिद्वंदी वासुदेव पांडेय को 13 मतों से पराजित किया।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

सचिव पद पर बृंद कुमार विजयी हुए। बृंद कुमार को 53 मत मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी जयप्रकाश नाथ शाहदेव को 32 मत मिले। संयुक्त सचिव (प्रशासन) में लाल अरविंद नाथ शाहदेव विजयी हुए। उन्हें 41 वोट मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी राजीव रंजन कुमार पांडे को 28 और मिथिलेश कुमार को 18 वोट मिले, संयुक्त सचिव (लाइब्रेरियन) के लिए नवीन कुमार गुप्ता जीते। उन्हें कुल 43 वोट मिले, उन्हें कुल 43 मत मिले, जबकि सुधीर कुमार सिंह को 42 मत, सहायक कोषाध्यक्ष में प्रमोद कुमार पांडेय विजयी हुए। उन्हें कुल 50 मत मिले, जबकि धीरेंद्र कुमार शुक्ला को 38 मत मिले।

कार्यकारिणी सदस्यों में निरंजन प्रकाश मल्लान को 71, बनवारी साहू को 62, प्रदीप नाथ शाहदेव को 60, मोहम्मद अब्दुल सलाम को 57, रमन कुमार महतो को 53 मत मिले. सभी पांच उम्मीदवारों को कार्यकारी सदस्य के रूप में चुना गया। शेष कार्यकारिणी सदस्य के लिए दो प्रत्याशी वृंद बिहारी प्रसाद यादव को 49 व सविता साहू को 27 मत मिले। कोषाध्यक्ष पद के लिए पूर्व में मिथिलेश कुमार सिन्हा निर्विरोध निर्वाचित हुए थे।

झारखंड बार काउंसिल के सदस्य मृत्युंजय कुमार श्रीवास्तव व परमेश्वर मंडल मुख्य रूप से चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद रहे। जबकि चुनाव प्रभारी के रूप में जिला अधिवक्ता संघ के अनिल कुमार ठाकुर, संतोष कुमार रंजन, स्वप्निल कुमार सिंह मौजूद रहे। सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। अधिवक्ताओं ने सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को माल्यार्पण कर व लड्डू खिलाकर उनका अभिनंदन किया।

मालूम हो कि शनिवार को अधिवक्ता संघ भवन में अ​धिवक्ता संघ के सत्र 2023-25 के लिए पदा​धिकारियों के चयन के लिए मतदान किया गया। कुल 89 मतदाताओं में से 88 अ​धिवक्ता मतदाताओं ने चुनाव में भाग लिया।इधर चुनाव परिणाम आने के बाद एक दूसरे को मिठाईयां खिलाकर खुशियां मनाई गई।मौके पर कई लोग मौजूद थे।

गौरतलब है कि शनिवार को अधिवक्ता संघ भवन में अधिवक्ता संघ के सत्र 2023-25 के पदाधिकारियों के चयन के लिए मतदान हुआ था। चुनाव में कुल 89 मतदाताओं में से 88 अधिवक्ता मतदाताओं ने भाग लिया।

लातेहार अधिवक्ता संघ चुनाव 2023