Breaking :
||रांची में वाहन चेकिंग के दौरान कार से मिले 45.90 लाख रुपये||मंत्री आलमगीर के PS संजीव लाल को लेकर झारखंड मंत्रालय पहुंची ED की टीम, तलाशी में मिले दो लाख कैश||झारखंड प्रशासनिक सेवा के सात अफसरों पर विभागीय कार्रवाई का आदेश||लातेहार: मनिका में पेड़ से लटका मिला अज्ञात व्यक्ति का शव||चतरा: चोरी की पांच बाइक के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार||लातेहार: बालूमाथ में एम्बुलेंस की चपेट में आने से वृद्ध की मौत||पलामू में आकाशीय बिजली गिरने से तीन बच्चों की मौत||पलामू: कपड़ा व्यवसायी से पांच लाख की रंगदारी की मांग, नहीं देने पर गोली मारने की चेतावनी||जवानों को गढ़वा ले जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, 12 से अधिक घायल, चार दिल्ली एयरलिफ्ट||लातेहार: सड़क लूट गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, एक देशी पिस्तौल और तीन देसी बंदूक बरामद
Thursday, May 9, 2024
पलामू प्रमंडललातेहार

संस्कृति व संस्कार के संरक्षण व संवर्धन के लिए यज्ञ आवश्यक : लाल आशीष नाथ शाहदेव

लातेहार : जिला मुख्यालय के जलता स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल परिवार ने आज पुनः विश्व शांति यज्ञ की शृंखला के अंतर्गत दूसरी बार प्राचीन काली मंदिर के नजदीक दुर्गामण्डप प्रांगण में राष्ट्र एवं सामाजिक उत्थान के लिए वैदिक हवन और विश्व शांति यज्ञ का आयोजन किया। आज के वैदिक हवन एवं “विश्व शांति यज्ञ” के यजमान के रूप में शहर के प्रसिद्ध समाजसेवी सह शिक्षक लाल आशीष नाथ शाहदेव एवं अधिवक्ता संजय कुमार ने भाग लिया। यज्ञ में संतोष रंजन, व्यवसायी राजीव गुप्ता, संदीप गुप्ता ने भी सक्रिय होकर भाग लिया।

सर्वप्रथम विद्यालय के बच्चों ने संगीत शिक्षक सूरज कुमार मिश्रा के नेतृत्व में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन प्रारंभ किया। तत्पश्चात आर्य समाज के भजनों को गाकर तन-मन को संगीतमय और शुद्ध कर दिया।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

समाजसेवी लाल आशीष नाथ शाहदेव ने कहा कि डीएवी विद्यालय परिवार की यह ‘विश्व शांति यज्ञ’ श्रृंखला की शुरुआत काफी सराहनीय और प्रशंसनीय है। इस तरह के विद्याललीय आयोजनों से समाज के सभी नागरिकों ,वर्गों को एक उचित मार्गदर्शन प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि विश्व शांति यज्ञ सभा के आयोजन का उद्देश्य वृहद एवं विस्तारित है। आइये हम सब इस आयोजन का हिस्सा बनकर समाजिक सरोकार निभाएं।

अधिवक्ता संजय कुमार ने कहा कि शहर-समाज में इस तरह का आयोजन करते रहना डीएवी विद्यालय परिवार की एक सकारात्मक दृष्टिकोण है। हम सब को अपने मानव जीवन के उद्देश्य की पूर्ति हेतु इस तरह के आयोजनों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। हमें विद्यालय परिवार को पूर्ण सहयोग देकर कल के भविष्य सभी विद्यार्थियों का मनोबल ऊंचा करना चाहिए जो मूल रूप से इस यज्ञ को सफल बना रहे हैं। आज के बच्चे ही बड़े होकर समाज के आदर्श बनेंगे। उन्हें अपनी सभ्यता और संस्कृति की समझ होगी।

राजीव गुप्ता उर्फ कुकु गुप्ता ने कहा कि डीएवी विद्यालय के इस ‘विश्व शांति यज्ञ’ की श्रृंखला की शुरूआत बहुत ही सराहनीय है। हम सब को समय समय पर इसका आयोजन कर के समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का पालन करना चाहिए। यज्ञ हमारी समस्त कामनाओं को पूर्ण करने वाला होता है।

इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं समेत कई अभिभावक व आगंतुक उपस्थित थे।

Latehar Latest News Today