Saturday, March 22, 2025
पलामू प्रमंडललातेहार

लातेहार: एक जुलाई से पर्यटकों के लिए बंद हो जायेगा बेतला नेशनल पार्क

लातेहार : वन्यजीवों का प्रजनन काल मानसून के आगमन के साथ शुरू होता है। इस दौरान सुरक्षा और संवर्धन को ध्यान में रखते हुए देशभर के राष्ट्रीय उद्यानों को बंद कर दिया जाता है। पलामू टाइगर रिजर्व के अंतर्गत आने वाले बेतला नेशनल पार्क को भी एक जुलाई से 30 सितंबर तक पर्यटकों के लिए बंद कर दिया जायेगा। एक अक्टूबर से पार्क को पर्यटकों के लिए फिर से खोल दिया जायेगा।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

मानसून का मौसम वन्यजीवों का प्रजनन काल होता है। इस दौरान उन्हें शांति और सुरक्षा की जरूरत होती है। पार्कों में पर्यटकों की गतिविधियों से वन्यजीव परेशान हो जाते हैं। उनकी शान्ति भंग होती है। कभी-कभी वे हिंसक भी हो जाते हैं। इसे देखते हुए पार्क 3 महीने के लिए बंद कर दिया गया है।

बेतला नेशनल पार्क 56 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैला हुआ है। यह झारखंड का एकमात्र टाइगर रिजर्व है। यह झारखंड के पर्यटकों के लिए एकमात्र राष्ट्रीय उद्यान है, जो बाघों को देखना चाहते हैं। हालांकि, पार्क में बाघों की मौजूदगी को लेकर विरोधाभास है। बाघों की आखिरी गिनती में यहां एक भी बाघ होने का प्रमाण नहीं मिला था।