Breaking :
||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा||पलामू में माओवादियों ने लगाये चुनाव बहिष्कार के पोस्टर||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के||लातेहार: बालूमाथ कस्तूरबा गांधी विद्यालय का इंटर साइंस व आर्ट्स का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत||लातेहार: तालाब से बोरा में बंद भारी मात्रा में मिला वोटर आईडी कार्ड, किसने और क्यों फेंका बना चर्चा का विषय||झारखंड: इंटर के तीनों संकाय के नतीजों में लड़कियों ने मारी बाजी||इंटर रिजल्ट में भी लातेहार के छात्रों ने राज्य में लहराया परचम, कॉमर्स में पहले और साइंस में दूसरे स्थान पर
Thursday, May 2, 2024
पलामूपलामू प्रमंडलसतबरवा

सतबरवा में प्रशासन ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान

पलामू : जिले के सतबरवा मेलाटांड़ में नेशनल हाइवे-75 के किनारे से अतिक्रमण हटाने का कार्य शुक्रवार शाम से शुरू हो गया। जेसीबी मशीन लगाकर दुकानें हटायी जा रही है। अंचलाधिकारी कृष्ण मुरारी तिर्की की अगुवाई में अतिक्रमण हटाने का कार्य प्रारंभ किया गया।

इस अभियान में थाना प्रभारी अंचित कुमार, अंचल निरीक्षक विकास कुमार, एसआई राजीव कुमार ( टू), एसआई रामकुमार उपाध्याय, हल्का उप निरीक्षक यमुना पंडा के अलावे पुलिस जवान बड़ी संख्या में मौजूद थे।

सीओ ने बताया कि 8 अप्रैल को शांति समिति की बैठक में दुकानदारों द्वारा जमीन का अतिक्रमण कर लेने से संबंधित मामले को रखा गया था। प्रशासन ने संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की है। अतिक्रमित भूमि के कारण जगह-जगह हर दिन जाम लग जाता है। बैठक में यह भी बताया गया था कि जाम के कारण कई बार मरीज लेकर जा रही एंबुलेंस भी फंस जाती है। अतिक्रमण के कारण सड़क संकरी हो गयी थी।

उन्होंने बताया कि कन्या और मध्य विद्यालय के सामने के अलावे पंचायत भवन और अन्य जगहों पर ग्रामीणों द्वारा भूमि पर अतिक्रमण करके सब्जी, रेहड़ी पटरी तथा अन्य ठेला खोमचा वाले लोगों की दुकान नाली के पीछे लगाने को कहा गया था। लोकसभा चुनाव के कारण बूथ पर जाने में भी लोगों को कठिनाई होती थी।

Satbarwa Palamu Latest News