Thursday, April 17, 2025
बालूमाथलातेहार

अनियंत्रित बाइक दुर्घटनाग्रस्त, बाइक सवार गंभीर रूप से घायल, रिम्स रेफर

शशि भूषण गुप्ता/बालूमाथ

लातेहार : गुरुवार को बालूमाथ थाना क्षेत्र के टोटी पुल के पास हुए सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान थाना क्षेत्र के शिबला ग्राम निवासी लल्लू उरांव के पुत्र उमेश उरांव के रूप में हुई है।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

घायल युवक को स्थानीय लोगों की सहायता से बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां डॉक्टर पुरुषोत्तम कुमार ने उसकी की स्थिति को गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया।

इस घटना में घायल उमेश उरांव को सिर पैर और शरीर के कई अंगों में गंभीर और आंतरिक चोटें आईं हैं।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

जानकारी के अनुसार उमेश उरांव अपनी बाइक से थाना क्षेत्र के बनवार ग्राम से अपने घर लौट रहा था। इसी बीच टोटी पुल के पास वह अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।