बालूमाथ: सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोग घायल, सीएचसी में हुआ इलाज
शशि भूषण गुप्ता/बालूमाथ
लातेहार : गुरुवार की शाम बालूमाथ-पांकी मार्ग पर थाना सीमा क्षेत्र से सटे हेरहंज हूर मोड़ के पास हुई सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के महिला समेत तीन लोग घायल हो गए।
लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें
घायलों में बालूमाथ थाना क्षेत्र के धाधू ग्राम अंतर्गत पूर्णापानी टोला निवासी महेंद्र उरांव, पत्नी फुलो देवी व महेंद्र उरांव का 3 वर्षीय पोता शिवम उरांव शामिल है।
इस घटना में महेंद्र उरांव को सिर व पैर में चोटें आई हैं। जबकि घायल फूलों देवी को सिर, पेट और पीठ के साथ-साथ शरीर के कई अंगों में गंभीर आंतरिक चोटें आई हैं। वहीं घायल शिवम उरांव को आंशिक चोटें आई हैं।
झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें
सभी घायलों का इलाज बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर अमरनाथ प्रसाद के ने किया। जानकारी के अनुसार महेंद्र उरांव सपरिवार मनिका से बालूमाथ लौट रहे थे। इसी बीच सड़क हादसे का शिकार हो गए।