Breaking :
||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा||पलामू में माओवादियों ने लगाये चुनाव बहिष्कार के पोस्टर||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के
Friday, May 3, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामू प्रमंडललातेहार

राज्य सरकार ने तुबेद कोयला खदान परियोजना के लिए डीवीसी को 90.41 करोड़ में 431 एकड़ दी जमीन

तुबेद कोयला खदान परियोजना – कोलियरी खुलने का रास्ता साफ़

रांची : लातेहार जिले के अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर तुबेद कोयला खदान परियोजना के लिए दामोदर घाटी निगम को 431.04 एकड़ भूमि देने की राज्य सरकार ने स्वीकृति प्रदान की है। राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग ने इस संबंध में शासनादेश जारी किया है।

लातेहार में तुबैद कोयला खदान परियोजना को भुगतान के रूप में 90.41 करोड़ रुपये के भुगतान के खिलाफ डीवीसी को 30 साल के लिए पट्टे के रूप में निपटाया गया है। यह जमीन लातेहार के मौजा-धोबियाझरण, डीही, मंगरा, तुबेद, नेवाड़ी और अंबाझारन में है।

लातेहार की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

गैरमजरूआ आम, ख़ास और वन-झाड़ी भूमि है। इस जमीन का सालाना किराया 59.28 लाख रुपये से ज्यादा तय किया गया है।

राजस्व एवं निबंधन भूमि सुधार विभाग ने लातेहार जिले के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिये हैं कि प्रस्तावित भूमि के पट्टा बंदोबस्त से संबंधित सभी खातों एवं भूखंडों में रकबे का सत्यापन एवं मिलान कर भूमि को पट्टे पर दिया जाये। उन्हें खतियान और अन्य राजस्व पत्रों के साथ बंदोबस्त की कार्रवाई की जाए।

पलामू प्रमंडल की ताज़ा ख़बरें यहाँ पढ़ें

वहीं, जिस कार्य के लिए भूमि ली जा रही है यदि उस कार्य के लिए उपयोग नहीं हो रहा है, उसे 12 माह के भीतर वापस लेने की कार्रवाई की जायेगी।

इसके अलावा खनन क्षेत्र में भू-दान, कब्रिस्तान, श्मशान, धार्मिक स्थल आदि खनन क्षेत्र में पड़ने की स्थिति में डीवीसी को वैकल्पिक व्यवस्था करनी होगी।