Breaking :
||पूर्वी सिंहभूम बना डेंगू और रांची चिकनगुनिया का हॉटस्पॉट, जानिये किस जिले में अब तक मिले कितने मरीज||जड़ से खत्म कर दिया जायेगा झारखंड से नक्सलवाद : राज्यपाल||लातेहार: स्कूलों में शिक्षकों की कमी के खिलाफ मनिका में छात्रों व अभिभावकों ने किया प्रदर्शन||झारखंड में 15 सीओ की ट्रांसफर-पोस्टिंग, अधिसूचना जारी||झारखंड प्रशासनिक सेवा के 12 प्रतीक्षारत अधिकारियों की पोस्टिंग||लातेहार: कस्तूरबा विद्यालय में शॉर्ट सर्किट से भगदड़ समेत बालूमाथ की पांच खबरें||लातेहार: छिपादोहर में JJMP का एरिया कमांडर हथियार के साथ गिरफ्तार||05 अक्टूबर को होगी झारखंड कैबिनेट की बैठक||पलामू: बाइक दुर्घटना में दो युवकों की मौत, दो की हालत गंभीर, डिजनीलैंड मेला देखकर एक ही बाइक से लौट रहे थे घर||पलामू: मनरेगा लोकपाल के औचक निरीक्षण में मिली कई अनियमिततायें, पंचायत दिवस पर बंद मिले सचिवालय
Saturday, September 30, 2023
लातेहार

लातेहार: पंचायत चुनाव के पहले चरण की मतगणना कल, आवश्यक दिशा निर्देश जारी

लातेहार : जिला निर्वाचन अधिकारी सह उपायुक्त लातेहार अबु इमरान ने पंचायत चुनाव की मतगणना के लिए पॉलिटेक्निक कॉलेज लातेहार में बनाए गए मतगणना केंद्र का निरीक्षण किया। उपायुक्त ने मतगणना की तैयारियों का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया।

उन्होंने मतगणना के बाद परिणाम घोषित करने की व्यवस्था और मतगणना केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिया।

पॉलीटेक्निक कॉलेज में होगी मतों की गणना

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव-2022 के प्रथम चरण में लातेहार, चंदवा व सरयू प्रखंड के लिए 14 मई को मतदान हुआ था। पहले चरण के मतदान की मतगणना 17 मई को पॉलीटेक्निक कॉलेज में बने मतगणना केंद्र पर होगी।

मतगणना के लिए लगाए गए हैं 41 टेबल

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि पहले चरण के मतदान की मतगणना के लिए कुल 41 टेबल लगाई गई हैं। लातेहार प्रखंड के लिए 16, चंदवा प्रखंड के लिए 15, सरयू प्रखंड के लिए 10 मेजें लगाई गई हैं। मतगणना के लिए 82 मतगणना सहायक व 41 मतगणना पर्यवेक्षकों को लगाया गया है।

मतदान कर्मियों को सुबह साढ़े पांच बजे पहुंचने का निर्देश

जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी मतदान कर्मियों को पॉलीटेक्निक कॉलेज लातेहार में स्थापित मतदान केंद्र पर कल सुबह साढ़े पांच बजे पहुंचने का निर्देश दिया है। उन्होंने मतदान कर्मियों को मतगणना की गोपनीयता बनाए रखते हुए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से काम करने के निर्देश दिए हैं।