Thursday, April 17, 2025
पलामू प्रमंडलबालूमाथलातेहार

लातेहार: बालूमाथ में बाइक की चपेट में आने से पत्नी के साथ ससुराल से लौट रहा युवक घायल, रिम्स रेफर

लातेहार : रविवार को बालूमाथ बस पड़ाव के पास बाइक की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल यात्री की पहचान पलामू जिला अंतर्गत पांकी बस्ती मुहल्ला निवासी रामचन्द्र गुप्ता के पुत्र सुशील कुमार गुप्ता के रूप में की गयी है। बताया जाता है कि वह अपनी पत्नी और बच्चे के साथ ससुराल से लौट रहा था।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

घायल यात्री को स्थानीय लोगों की मदद से बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां डॉ. सुरेंद्र कुमार ने घायल सुशील कुमार गुप्ता की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल यात्री चतरा जिले के बगरा मोड़ स्थित अपने ससुराल से बस द्वारा बालूमाथ आया था। पांकी जाने के लिए बस स्टॉप के पास अपनी पत्नी व बच्चों के साथ सड़क किनारे खड़ा था। इसी दौरान एक अनियंत्रित बाइक सवार ने उसे सीधी टक्कर मार दी, जिससे उसका दाहिना पैर टूट गया और शरीर के कई अंगों में चोटें आयीं।

Balumath Latehar Latest News