Breaking :
||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा||पलामू में माओवादियों ने लगाये चुनाव बहिष्कार के पोस्टर||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के
Friday, May 3, 2024
पलामू प्रमंडलबालूमाथलातेहार

लातेहार: स्वामी विवेकानंद की जयंती पर बालूमाथ में फुटबॉल मैच का आयोजन, विदेशी खिलाड़ी भी लेंगे भाग

लातेहार : स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर आगामी 12 जनवरी को बालूमाथ प्रखंड मुख्यालय स्थित उच्च विद्यालय के मैदान में फुटबॉल मैच का आयोजन किया जायेगा। इसको लेकर तैयारियां प्रारंभ कर दी गयीं हैं। बुधवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता और लोहरदगा जिले के पूर्व पार्षद प्रवीण कुमार सिंह बालूमाथ उच्च विद्यालय का दौरा किया और स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर होने वाले फुटबाल टूर्नामेंट के तैयारियों की समीक्षा की।

Balumath Latehar Latest News

प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि इस फुटबॉल टूर्नामेंट में पहला मैच लोहरदगा और लातेहार जिले की महिला टीमों के बीच और दूसरा मैच पुरुष वर्ग में धनबाद और हजारीबाग जिले के बीच खेला जायेगा। जिसमें नाइजीरिया के भी दो खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। उन्होंने लातेहार जिले की सभी खेल प्रेमियों से बड़ी संख्या में भाग लेकर आनंद लेने की अपील की है।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

इस कार्यक्रम का संचालक बालूमाथ के पूर्व उप प्रमुख सह समाजसेवी संजीव सिंहा को बनाया गया है। जिनकी देखरेख में तैयारी चल रही है। इस फुटबॉल मैच में मुख्य अतिथि के तौर पर पूर्व जिला पार्षद सह भाजपा नेता प्रवीण कुमार सिंह एवं लातेहार विधानसभा क्षेत्र के भाजपा नेता सह पूर्व विधायक प्रकाश राम मौजूद रहेंगे। इनके द्वारा टूर्नामेंट में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों के साथ-साथ विजेता और उपविजेता टीम को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जायेगा।

मौके पर बालूमाथ के भाजपा नेता शैलेश कुमार सिंह, पूर्व बीस सूत्री अध्यक्ष रविंद्र कुमार सिंहा, रवि कुमार सिंह, शिवमंगल सिंह, अखिलेश भोक्ता, जुनैद आलम, लालदेव गंझू, राजकिशोर पासवान, संजय कुशवाहा समेत काफी लोग मौजूद रहे।

Balumath Latehar Latest News