Breaking :
||झारखंड में मौसम ने ली करवट, इन जिलों में बारिश और वज्रपात की चेतावनी, येलो अलर्ट जारी||झारखंड कैबिनेट की बैठक में 44 प्रस्तावों को मंजूरी, रांची नगर निगम को 224 बसें खरीदने को मिले 605.42 करोड़||प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में मिली तीन बच्चों की मां, पति के साथ रहने से किया इंकार, हुआ अनोखा समझौता||लोहरदगा: पुल निर्माण स्थल पर नक्सलियों का उत्पात, दो ट्रैक्टरों को फूंका||लातेहार: फ़ूड पॉइजनिंग के शिकार हुए दर्जनों ग्रामीण, सरहुल के जुलूस में खाया था चना और गुड़||लातेहार: चंदवा में विधवा महिला से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी फरार||झारखंड में फिर बदला मौसम, वज्रपात और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी||कुख्यात माओवादी कमांडर अमन गंझू और जतरू खरवार से NIA करेगी पूछताछ||लातेहार: बालूमाथ में इक्वेस्टा बैंक के नाम पर खाता खोल कर लाखों की ठगी करने के आरोप में एक गिरफ्तार, कार्यालय सील||लातेहार: बालूमाथ पुलिस ने 3 लाख 30 हजार की ठगी करने वाले साइबर अपराधी को पकड़ा

लातेहार: मनिका बालक मध्य विद्यालय में हुई चोरी मामले का खुलासा, तीन गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद

लातेहार : जिले के मनिका प्रखंड मुख्यालय स्थित राजकीय बालक मध्य विद्यालय का ताला तोड़कर कंप्यूटर समेत अन्य सामान की चोरी मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस कार्य में संलिप्त तीन लोगों को चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार कर लिया है।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

गिरफ्तार आरोपी

गिरफ्तार आरोपियों में धीरज कुमार पिता रमेश मांझी (मनिका, लातेहार) रविंद्र पासवान पिता स्वर्गीय बद्री पासवान और यश कुमार सिंह पिता उदल सिंह (दोनों जंघासी, पाटन, पलामू) को गिरफ्तार किया है।

बरामद सामान

पुलिस ने इनके पास से 10 मॉनिटर, एक मल्टीफंक्शनल प्रिंटर, तीन हेडफोन, 8 की-बोर्ड और 10 माउस के साथ घटना में प्रयुक्त एक बोलेरो वाहन (JH03 6380) बरामद किया है।

इसे भी पढ़ें :- लातेहार: मनिका बालक मध्य विद्यालय का ताला तोड़कर 10 कंप्यूटर समेत अन्य सामान की चोरी, जांच में जुटी पुलिस

कंप्यूटर कक्ष का ताला तोड़कर हुई थी चोरी

प्रेस वार्ता में जानकारी देते हुए एसडीपीओ संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि विगत 2 जनवरी को मनिका थाना क्षेत्र स्थित बालक मध्य विद्यालय के कंप्यूटर कक्ष का ताला तोड़कर कंप्यूटर प्रिंटर समेत अन्य सामानों की चोरी कर ली गयी थी। विद्यालय के प्रधानाध्यापक द्वारा दिये गये आवेदन के आधार पर थाने में मामला दर्ज किया गया था।

गुप्त सूचना पर मिली सफलता

मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बरवाडीह एसडीपीओ दिलु लोहरा के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। गठित टीम ने जांच के क्रम में जिला पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना पर कांड में शामिल एक आरोपी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया।

पलामू के पाटन में रखे गये थे चोरी के सामान

उन्होंने बताया कि जब उससे कड़ाई से पूछताछ की गयी तो उसने इस कांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। जिसके बाद उसकी निशानदेही पर पलामू के पाटन थाना क्षेत्र के जंघासी गांव के रहने वाले रविंद्र पासवान के घर से विद्यालय से चोरी गये सभी सामानों को बरामद किया गया। वहीं घटना में शामिल अन्य अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। साथ ही घटना में प्रयुक्त एक बोलेरो वाहन को भी जप्त किया गया।

छापामारी दल

छापामारी दल में मनिका थाना प्रभारी राणा भानु प्रताप सिंह, पुलिस अवर निरीक्षक राजकुमार तिग्गा, सहायक अवर निरीक्षक परमानंद सिंह, मनोज कुमार दुबे, आरक्षी विनय कुमार, आरक्षी इंद्रजीत तिवारी (दोनों बरवैया पिकेट) व सशस्त्र बल शामिल थे।

मनिका का न्यूज