Breaking :
||झारखंड के सरकारी स्कूलों में अब सात जून तक रहेगी गर्मी की छुट्टी, आदेश जारी||पलामू: ऑनर किलिंग में घायल अधेड़ की 20 दिन बाद रांची में इलाज के दौरान मौत||लातेहार: खातों का ऑडिट नहीं कराने वाले छह प्रत्याशियों को दिया गया नोटिस||पलामू ACB की कार्रवाई, नौ हजार घूस लेते शिक्षा विभाग का BPO गिरफ्तार||महिला कैदी ने जेल के दो कर्मियों पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, महिला आयोग को लिखा पत्र||टेंडर राशि का 1.5 फीसदी कमीशन लेते थे मंत्री आलमगीर आलम||लातेहार: पत्रकार को जेल भेजने के मामले में कोर्ट ने मनिका थाना प्रभारी को जारी किया कारण बताओ नोटिस||चतरा में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने दो छात्राओं को रौंदा, मौत, सड़क जाम||छह दिनों की ED रिमांड पर मंत्री आलमगीर आलम, भेजा गया जेल||मंत्री मिथिलेश ठाकुर व विधायक भानू प्रताप शाही पर मामला दर्ज
Friday, May 17, 2024
झारखंडरांची

रांची: सदर अस्पताल के पांचवें तल्ले से कूदी बीमारी से परेशान महिला, इलाज के दौरान रिम्स में मौत

रांची : रांची के सदर अस्पताल के पांचवें तल्ले से मंगलवार को अचानक एक महिला कूद गयी। गिरने की वजह से वह गंभीर रूप से जख्मी हो गयी। आनन-फानन में महिला को मौके पर मौजूद लोगों ने अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद महिला को रिम्स रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद उसका पोस्टमार्टम किया गया। महिला की पहचान रामगढ़ निवासी शहदेव मंडल की पत्नी सुनीता उर्फ सुमंती देवी के रूप में हुई है।

बताया जाता है कि महिला पिछले नौ अक्टूबर से सदर अस्पताल के पांचवें तल्ले में भर्ती थी। महिला के पति ने पुलिस को बताया कि वह कुछ सालों से लगातार बीमार पड़ रही थी। एक बीमारी ठीक होने के बाद दूसरी बीमारी हो जा रही थी। डेढ़ माह पहले थायराइड के कारण उसे रिम्स में भर्ती किया गया था, जहां करीब 15-20 दिनों तक उसका इलाज चला था। सालों से दवा खाने की वजह से वह लगातार तनाव में रहती थी। लोअर बाजार पुलिस ने बताया कि महिला का पोस्टमार्टम कराया गया और परिजनों को सौंप दिया गया।

Ranchi latest News Today