Breaking :
||पलामू में छह पशु तस्कर गिरफ्तार, चार फरार, 55 मवेशी बरामद||पलामू: राजद नेता तेजस्वी यादव ने केन्द्र की मोदी सरकार पर जमकर बोला हमला||पलामू में दो महिलाओं के साथ दुष्कर्म, हवलदार व प्रभारी पर आरोप||मोदी ने किया झारखंड और बिहार को नक्सलवाद से मुक्त : अमित शाह||किसी के माई के लाल में दम नहीं की आरक्षण को खत्म कर दे : राजनाथ सिंह||झारखंड में 13 मई से खुलेंगे सभी सरकारी व निजी विद्यालय, सरकार ने जारी किया आदेश||रांची में ब्राउन शुगर के मुख्य सप्लायर समेत छह तस्कर गिरफ्तार||रांची में अपराध की योजना बनाते चार बदमाश गिरफ्तार, हथियार बरामद||लातेहार: बालूमाथ में जहरीले जंतु के काटने से महिला की मौत, परिजनों का हाल बेहाल||पीएम मोदी, अमित शाह और राजनाथ सिंह झारखंड में करेंगे चुनावी सभा
Saturday, May 11, 2024
झारखंडरांची

रांची में अवैध विदेशी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, नाबालिग समेत दो गिरफ्तार

रांची : रातू थाना पुलिस ने कमड़े सरना टोली में छापेमारी कर अवैध विदेशी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में पुलिस ने अनूप सिंह और एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है।

रांची की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

पुलिस ने मौके से प्रतिष्ठित गिरामी कंपनी की 1116 शराब की बोतलें, विभिन्न कंपनियों के ढक्कन, 900 खाली बोतलें, लेवल, कॉर्क, बाइक, झारखंड सरकार आबकारी विभाग के 60 फर्जी बार कोड सहित अन्य सामान बरामद किया है।

ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने बुधवार को बताया कि गुप्त सूचना पर रातू थाना पुलिस ने कमड़े सरना टोली स्थित सुभाष चंद्र गुप्ता के नवनिर्मित मकान पर छापा मारा। इस दौरान वहां से बड़ी मात्रा में विभिन्न नामी कंपनियों के लेबल वाली अवैध विदेशी शराब बरामद की गयी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।