Breaking :
||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा||पलामू में माओवादियों ने लगाये चुनाव बहिष्कार के पोस्टर||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के
Friday, May 3, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरगारूपलामू प्रमंडललातेहार

लातेहार: गारू में जंगली हाथियों ने एक ग्रामीण को पटक कर मार डाला

Garu Latehar News Today

लातेहार : जिले के गारू थाना क्षेत्र के डबरी गांव के पास जंगली हाथियों ने सुखलाल सिंह (62) को मार डाला। सुखलाल सिंह गारू थाना क्षेत्र के दाढ़ीछापर गांव के रहने वाले थे।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

जानकारी के अनुसार शनिवार को सुखलाल सिंह अपने भाई विफन सिंह के साथ सरयू बाजार में टमाटर का पौधा लेने आये थे। टमाटर के पौधे इकट्ठा करने के बाद वह टेम्पो से डबरी गांव पहुंचा और पैदल ही अपने गांव की ओर चल पड़ा। इसी दौरान अपने झुंड से भटके दो हाथी अचानक बीच सड़क पर आ गये और दोनों भाइयों पर हमला कर दिया।

इस दौरान हाथियों ने सुखलाल सिंह पर हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया, लेकिन विफन सिंह ने किसी तरह झाड़ियों में छिपकर अपनी जान बचायी। हाथियों के जाने के बाद विफन सिंह ने आसपास के ग्रामीणों की मदद से घायल सुखलाल सिंह को अस्पताल पहुंचाया लेकिन इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद वन विभाग की टीम अस्पताल पहुंची और पूरी स्थिति की जानकारी ली।

इस संबंध में रेंजर उमेश दुबे ने बताया कि विभाग की ओर से मृतक के परिवार को तत्काल सहायता के तौर पर 25 हजार रुपये दिये जा रहे हैं और शेष तीन लाख 75 हजार रुपये पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने व अन्य कागजी कार्रवाई पूरी होने के बाद उपलब्ध करा दिये जायेंगे। उन्होंने कहा कि जंगली हाथियों के झुंड से भटके हाथियों को वापस लाने के लिए वन विभाग की दो टीमें लगी हुई हैं।

Garu Latehar News Today