Breaking :
||रांची में बर्ड फ्लू, दो डॉक्टर समेत छह संक्रमित, किया गया क्वारंटाइन||गुमला: सिसई थाने का मुंशी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार||गढ़वा: सरकारी आवास में फंदे से लटका मिला विशुनपुरा BDO का शव, मानसिक रूप से थे परेशान||पलामू: माओवादी राजेन्द्र भुइयां समेत दो गिरफ्तार, भरठुआ बंदूक समेत अन्य सामान बरामद||रांची के पूर्व सांसद रामटहल चौधरी ने छोड़ी कांग्रेस, टिकट नहीं मिलने से थे नाराज, 28 मार्च को कांग्रेस में हुए थे शामिल||चाचा के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पायेंगे पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कोर्ट ने खारिज की अंतरिम जमानत याचिका||लातेहार: लोकसभा चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने साझा की जानकारी, कहा…||पलामू: बारातियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलटी, 12 लोग घायल, सड़क निर्माण कंपनी के खिलाफ ग्रामीणों में रोष||पलामू: मजदूरों को ले जा रही पिकअप वैन पलटी, एक की मौत, दस से अधिक घायल, सड़क जाम||झारखंड में हीट वेव को लेकर यलो अलर्ट जारी, 30 अप्रैल तक घर से नहीं निकलने की चेतावनी
Sunday, April 28, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

झारखंड महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: संगीता कुमारी की शानदार हैट्रिक के दम पर भारत ने थाईलैंड को 7-1 से हराया

Women’s Asian Champions Trophy 2023

रांची : संगीता कुमारी की शानदार हैट्रिक के दम पर मेजबान भारत ने यहां मरंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में शुक्रवार से शुरू हुई झारखंड महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी रांची 2023 में अपनी धमाकेदार शुरुआत की और थाईलैंड को 7-1 से हरा दिया। भारत के अलावा जापान ने मलेशिया को 3-0 से और कोरिया ने चीन को 1-0 से मात दी।

सविता पूनिया की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने मुकाबले में शानदार शुरुआत की और पहले क्वार्टर के अंदर ही 2-0 की बढ़त बना ली। मेजबान टीम के लिए शुरुआती गोल मोनिका ने मैदानी गोल के रूप में सातवें मिनट में किया। इसके बाद टेटे सलीमा ने 15वें मिनट में एक और गोल दागकर स्कोर को 2-0 तक पहुंचा दिया।

हालांकि थाईलैंड ने भी दूसरे क्वार्टर में उस समय अपना खाता खोल लिया जब समोंसो सुपांसा ने 22वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील कर अपनी टीम के लिए पहला गोल दाग दिया। लेकिन भारतीय टीम भी कहां पीछे रहने वाली थी और 29वें मिनट में संगीता कुमारी के मैदानी गोल की बदौलत अपनी बढ़त को 3-1 कर दिया।

भारत ने फिर तीसरे क्वार्टर में 40वें मिनट में एक गोल करके थाईलैंड पर 4-1 की शानदार बढ़त बना ली। मेजबान टीम का तूफानी प्रदर्शन आगे भी जारी रहा। पांच मिनट बाद ही फॉरवर्ड संगीता ने 45वें मिनट में लगातार दो गोल करके अपनी हैट्रिक पूरी कर ली और भारत की बढ़त को 6-1 तक पहुंचा दिया।

अंतिम कुछ मिनटों में भारत ने अपने आक्रमण को और ज्यादा तेज कर दिया और 52वें मिनट में लालरेमसियामी के मैदानी गोल के सहारे थाईलैंड के खिलाफ 7-1 की विशाल बढ़त कायम कर ली और इसी स्कोर के साथ मैच जीत लिया।

इससे पहले, दिन के पहले मैच में जापान ने मलेशिया को एकतरफा अंदाज में 3-0 से हरा दिया। जापान के लिए ओकावा रिका ने 13वें मिनट में पेनल्टी पर, तोरियामा मइ ने 43वें मिनट में और कोबायाकावा शिहो ने 54वें मिनट में पेनल्टी पर गोल दागे।

दूसरे मैच में कोरिया ने चीन को 1-0 से हराकर चैम्पियंस ट्रॉफी में अपने अभियान की विजयी शुरुआत की। एशियाई खेलों की रजत पदक विजेता कोरिया के लिए एकमात्र गोल दूसरे क्वार्टर में एन सुजिन ने 18में मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर किया।

इस टूर्नामेंट में कुछ छह टीमें भाग ले रही हैं। इनमें मेजबान भारत के अलावा चीन, जापान, कोरिया, मलेशिया और थाईलैंड की टीमें शामिल हैं। प्रतियोगिता के मुकाबले राउंड रॉबिन लीग चरण के आधार पर खेले जा रहे हैं। सभी छह टीमें एक-दूसरे से खेलेंगी और टॉप-4 टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेगी। भारतीय टीम 2016 के बाद से पहली बार खिताब की तलाश में लगी हुई है। भारत को 2013 और 2018 के फाइनल में हारकर रजत पदक से संतोष करना पड़ा था।

Women’s Asian Champions Trophy 2023